फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   family members beaten by gudas when stop to urine on car

कार पर पेशाब करने से रोका तो दबंगों ने पूरे परिवार को जमकर पीटा

Tue, 02 Mar 2021 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
family members beaten by gudas when stop to urine on car
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में शनिवार रात 12 बजे पाईरेट ऑफ ग्रिल होटल से निकले परिवार ने उनकी कार पर लघु शंका कर रहे युवक को मना किया तो युवक भड़क गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे परिवार को जमकर पीटा। इसके बाद सभी आरोपी भाग गए। अलीगंज निवासी ऐश्वर्य अग्निहोत्री ने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी। ऐश्वर्य का आरोप है कि तहरीर देने के बाद मेडिकल भी हो गया लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी ऐश्वर्य अग्निहोत्री के मुताबिक, शनिवार रात 12 बजे भाई कुशल अग्निहोत्री, पत्नी आकांक्षा, बहू सुरभि व तीन बच्चों के साथ विभूतिखंड इलाके में स्थित पाईरेट ऑफ ग्रिल होटल से खाना खाकर निकले थे। जैसे ही बाहर निकले तो कार पर एक आदमी लघु शंका कर रहा था और नशे में था। ऐश्वर्य के भाई कुशल ने मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। साथ में मौजूद अन्य साथियों के साथ मारपीट की। इतने में उन्होंने लोहे की रॉड व अन्य हथियार निकालकर परिवार की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

ऐश्वर्य बीच में आया तो उनमें से एक ने लोहे की रॉड सिर पर मार दी। इससे ऐश्वर्य घायल हो गया। इस बीच गार्ड ने बीच-बचाव करने का प्रयास भी किया, लेकिन दबंगों ने सबको जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद सभी आरोपी भाग गए। ऐश्वर्य ने पुलिस को सूचना दी। ऐश्वर्य का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी है। छानबीन कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed