सगे भाई की जगह किसी और का कर दिया अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तरह का किस्सा शायद ही आपने पहले सुना होगा। मगर, यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा रोचक किस्सा हुआ। झगड़ा करने के बाद गुस्से में घर छोड़कर गये युवक को तलाशते हुये मॉर्च्युरी पहुंचे परिवारवालों ने किसी दूसरे युवक के शव की अपने भाई के रूप में शिनाख्त कर ली।
पुलिस ने भी आनन-फानन में शव को उनके सुपुर्द कर दिया। परिवारवालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। शोक में डूबे परिवारवालों के चेहरों पर मंगलवार को उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब युवक जिंदा घर लौट गया।
पहले तो परिवारवालों को अपनी आंखों पर ही विश्वास नहीं हुआ लेकिन बाद में मिठाइयां-बांटने और बधाई देने का दौर चल निकला। अब पुलिस इस पसोपेश में है कि जिस युवक को अपना भाई बताकर उन्होंने शिनाख्त की और अंतिम संस्कार भी कर डाला, वहा कौन था।
कई दिनों से गायब था अजय
एसओ अलीगंज कमलापति यादव ने बताया कि अलीगंज के बनारसी टोला में रहने वाले अजय कुमार अग्रवाल (35) पांच सितंबर से लापता था। शुक्रवार को महानगर में गोमती नदी में एक युवक का शव उतराता मिला।
परिवार वाले पूछताछ के लिए महानगर कोतवाली पहुंचे और अपने भाई का हुलिया बताया तो उन्होंने भी युवक से हुलिया मिलने की बात कही। इसके बाद अजय के भाई कृष्ण कुमार ने मॉर्च्युरी पहुंचकर शिनाख्त भी कर ली।
इस आदमी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भी महानगर पुलिस इसे खुदकुशी मानकर बैठ गई।