फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake website created in the name of trust, linked account changing QR code

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम पर बनाई फर्जी वेबसाइट, क्यूआर कोड बदल कर लिंक किया खाता

Thu, 18 Feb 2021 09:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 18 Feb 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Fake website created in the name of trust, linked account changing QR code
राममंदिर का विग्रह - फोटो : अमर उजाला

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाने और क्यूआर कोड बदलकर खाता लिंक करने के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। खास बात यह है कि इस मामले में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दो युवकों के विरुद्घ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में 31 जनवरी को ही मुकदमा पंजीकृत करा दिया था, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। रामजन्मभूमि थाना पुलिस अभी तक आरोपियों पता लगा नहीं पाई है।

विज्ञापन


राममंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट द्वारा 15 जनवरी से ही पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कूपन के माध्यम से घर-घर जाकर राममंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित किया जा रहा है। इसी बीच ट्रस्ट को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर धनसंग्रह करने की जानकारी मिली। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अधिकृत वेबसाइट https://srjbtkshetra.org को ट्रस्ट की जरूरी जानकारी के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन


जिसमें ट्रस्ट के सभी बैंक खातों की जानकारियां दानकर्ता के लिए दिया गया है। ट्रस्ट के मूल वेबसाइट से मिलता हुई एक वेबसाइट https:srjbkshetra.org बनाकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। यही नहीं ट्रस्ट के मूल कंटेंट व क्यूआर कोड को बदलकर अपना क्यूआरकोड व कंटेट अपलोड किया गया था। इस नकली वेबसाइट के क्यूआरकोड को जब स्कैन किया गया तो उस खाताधारक का नाम तेजवीर सिंह दिखा। जबकि वास्तव में यह खाता गौरव कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रामजन्मभूमि थाने में विगत 31 जनवरी को खाताधारक व धोखाधड़ी करने वाले युवकों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में थाना रामजन्मभूमि प्रभारी राहुल कुमार का कहना है कि गौरव कुमार व तेजवीर के विरुद्घ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए टीम गठित कर जांच की जा रही है। आईटी सेल से भी मदद ली गई है अभी तक कोई ठोस पता नहीं लगा है।

ट्रस्ट के अकाउंट से पहले भी हो चुकी है धोखाधड़ी
राममंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से इससे पहले भी धोखाधड़ी का मामला सामने आ चुका है। पिछले वर्ष सितंबर माह में ट्रस्ट के ट्रस्टियों के जाली दस्तखत कर ढाई लाख और साढ़े तीन लाख रुपये के दो जाली चेकों के जरिए अयोध्या में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से महाराष्ट्र में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में रकम भेजी गई थी। कुल छह लाख रुपये के धोखाधड़ी का मामला सामने आया था।


इस मामले में ट्रस्ट द्वारा 10 सितंबर को अयोध्या कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि कुछ दिन बाद धोखाधड़ी से निकाली गई रकम की रिकवरी हो गई थी। इसी तरह फर्जी कूपन के जरिए भी राममंदिर के नाम पर अवैध वसूली के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed