फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake sms from school

स्कूल के SMS से मचा हड़कंप, अभिभावक बेहोश

Fri, 23 Aug 2013 09:47 PM IST
लखनऊ/आशीष त्रिपाठी
लखनऊ/आशीष त्रिपाठी Updated Fri, 23 Aug 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
fake sms from school

सेंट फ्रांसिस कॉलेज प्रशासन के एक एसएमएस ने शुक्रवार को अभिभावकों को दहशत में डाल दिया। स्कूल से 129 अभिभावकों को मैसेज भेजा गया कि उनका बच्चा स्कूल से गायब है।

विज्ञापन


मैसेज मिलते ही अभिभावक दहशत में आ गए क्योंकि ज्यादातर को वे लोग खुद स्कूल छोड़ने गए थे। किसी अनहोनी की आशंका से घबराए अभिभावक भागते हुए स्कूल पहुंचे।

लेकिन बच्चों को कक्षा में सही सलामत देखकर राहत की सांस ली। साथ ही गलत सूचना भेजने पर स्कूल प्रशासन से नाराजगी जताई।

उधर स्कूल मैनेजमेंट का कहना था कि कॉलेज की एमएमएस सेवा संभाल रही निजी कंपनी की लापरवाही से ऐसी गलती हो गई। मैनेजमेंट ने बताया कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अभिभावक शांत हुए।
विज्ञापन


हजरतगंज स्थित सेंट फ्रांसिस कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट्स की अनुपस्थिति के संबंध में अभिभावकों को सूचित करने के लिए एसएमएस सेवा की शुरुआत की है।

इस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी फ्रांसीसियन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इस कंपनी के प्रतिनिधियों ने कॉलेज प्रशासन की ओर से एक एसएमएस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अभिभावकों को उनके बच्चे के स्कूल में अनुपस्थित होने की सूचना दी गई। एसएमएस 129 अभिभावकों को भेजा गया। ये सभी बच्चे नर्सरी कक्षा के थे।

चूंकि ज्यादातर बच्चों को खुद अभिभावक स्कूल छोड़ कर गए थे, ऐसे में वे दहशत में आ गए। किसी दुर्घटना से आशंकित अभिभावक भागे-भागे स्कूल पहुंचे।

अभिभावक बेहोश, सिविल में भर्ती  
किसी दुर्घटना से आशंकित अभिभावक हड़बड़ाते हुए स्कूल पहुंचे। इसी दौरान घबराहट में एक महिला अभिभावक की हालत बिगड़ गई। वह स्कूल में ही गिर गई।

हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सिविल अस्पताल में ले जाया गया। वहीं अपर जिलाधिकारी पद पर कार्यरत एक अभिभावक पुलिस बल लेकर स्कूल पहुंच गए।

वे सीधे अपने बच्चे की नर्सरी क्लास में पहुंचे जहां उन्हें अपना बच्चा सही सलामत मिला। इस पर वे भड़क उठे और स्कूल प्रशासन से नाराजगी जताना शुरू कर दिया।


अभिभावकों ने प्रिंसिपल से मिलकर शिकायत भी दर्ज कराई। प्रिंसिपल ने इसे विद्यालय प्रशासन की गलती स्वीकर करते हुए माफी मांगी।

दोषी कर्मचारी को हटाया
इस सेवा की संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही निजी कंपनी फ्रांसीसियन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि इसे सिर्फ एक मानवीय चूक मानते हैं।

कंपनी प्रतिनिधि अभिनेद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनके एक आईटी एक्जीक्यूटिव ने अनुपस्थित के बजाए उपस्थित बच्चों के अभिभावकों को एसएमएस भेज दिया।

इसके चलते ये स्थिति उत्पन्न हुई। उनकी मानें तो इस गलती की जानकारी होने पर सभी अभिभावकों को एक और एसएमएस भी भेजा गया था, जिसमें गलती स्वीकार की गई।

हालांकि, इस एसएमएस पर अभिभावकों ने ध्यान नहीं दिया। उनके मुताबिक दोषी कर्मचारी को हटा दिया गया है। वहीं निजी कंपनी की ओर से शनिवार को सभी अभिभावकों को माफी पत्र जारी करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed