फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake recruitment will not happen.

संस्कृत स्कूलों में नहीं हो पाएगा भर्ती पर 'खेल'

Wed, 08 Oct 2014 02:05 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Oct 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
fake recruitment will not happen.

माध्यमिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त संस्कृत स्कूलों में शिक्षक या शिक्षणेत्तर कर्मियों की भर्ती के नाम पर होने वाले गोरखधंधे पर रोक लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन


शासन स्तर पर यह विचार चल रहा है कि भर्ती से पहले इन स्कूलों में छात्र संख्या का सत्यापन करा लिया जाए। अमूमन होता यह है कि स्कूल प्रबंधन कम छात्र संख्या होने के बाद भी भर्तियां कर लेता है, जबकि इन स्कूलों को सहायता देने का मकसद संस्कृत विषय को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


राज्य सरकार समय-समय पर संस्कृत स्कूलों को अनुदान पर लेती है। इसी साल 247 ऐसे स्कूलों को अनुदान पर लेने का निर्णय किया गया है।

पहले ऐसे स्कूलों को अनुदान पर लेने के लिए 100 छात्रों की अनिवार्यता रखी गई थी, लेकिन कॉलेज प्रबंधन के दबाव में यह संख्या घटाकर 50 कर दी गई। प्रदेश में इसके अलावा पूर्व से 836 संस्कृत स्कूल चल रहे हैं। संस्कृत स्कूलों में एक प्रधानाचार्य, पांच अध्यापक, एक लिपिक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लगाई जाएगी रोक

fake recruitment will not happen.

अमूमन होता यह है कि कॉलेज प्रबंधन शिक्षा अधिकारियों से मिलकर कम छात्र संख्या होने के बाद भी शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्तियां कर लेता है। शासन स्तर पर इस बारे में कई शिकायतें मिली हैं।

इसलिए यह मंथन चल रहा है कि इन स्कूलों में भर्ती की ऐसी व्यवस्था बनाई जाए ताकि गोरखधंधे पर रोक लग सके।

इसके लिए भर्ती के लिए विज्ञापन निकालने का अनुमोदन देने से पहले स्कूलों में छात्र संख्या का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन रजिस्टर से न कराकर भौतिक रूप से कराया जाएगा ताकि गड़बड़ी की गुंजाइश कम हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed