फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake doctors in gonda.

मरीज को खेत में ग्लूकोज दे रहा झोलाछाप, भागा

Wed, 24 Feb 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनैलगंज (गोंडा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनैलगंज (गोंडा) Updated Wed, 24 Feb 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
fake doctors in gonda.

झोलाछाप के खिलाफ मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, एसडीएम व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक चिकित्सक को खेत में मरीज को ग्लूकोज चढ़ाते हुए पकड़ा गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य, प्रशासन व पुलिस की इस कार्रवाई से करनैलगंज में निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टरों में अफरातफरी मच गई। वहीं छापेमारी में पकड़े गए डॉक्टर की डिग्री को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम अनिल कुमार मिश्र, स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ ओम प्रकाश व सीएचसी अधीक्षक डॉ. आफताब आलम के साथ मिलकर पुलिस टीम ने झोलाछाप के खिलाफ शाम को सरयू पुल के निकट धौरहरा चौराहे से छापेमारी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि यहां करीब छह डॉक्टरों के प्राइवेट क्लीनिक चलाने की सूचना टीम को मिली थी। लेकिन जैसे ही टीम यहां छापेमारी के लिए पहुंची कि एक-एक कर क्लीनिकों के शटर बंद हो गए।

क्लीनिक चलाने वालों में मची खलबली

fake doctors in gonda.

वहीं करनैलगंज में भी प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले लोगों में खलबली मच गई और कई निजी चिकित्सकों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया।

धौरहरा चौराहे पर टीम के पहुंचने पर एक चिकित्सक खेतों के बीच में एक महिला मरीज को ग्लूकोज चढ़ा रहा था। जब टीम ने उसको पकड़ा तो उसने बीएएमएस की डिग्री दिखाते हुए प्रेक्टिस को लीगल बताने की कोशिश की।

इसके बाद एसडीएम अनिल कुमार मिश्र ने खुद को डॉक्टर बताने वाले पंकज कुमार की डिग्री को कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है।

एसीएमओ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डिग्री का परीक्षण कराया जा रहा है। अगर जांच में डिग्री गलत पाई गई तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed