{"_id":"7aecaa988b597f2882496542f5cfbffa","slug":"fake-death-certificate-issued-by-the-municipal-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम से जारी हुआ फर्जी 'मृत्यु प्रमाण पत्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम से जारी हुआ फर्जी 'मृत्यु प्रमाण पत्र'
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Sep 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
एक बार फिर नगर निगम में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी कागजों और झूठे तथ्यों का सहारा लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया था।
विज्ञापन
इसको जांच के बाद निरस्त कर दिया गया है। इस मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त करने की अधिसूचना भी बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से जारी कर दी गई है।
नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के जरिए धोखाधड़ी के और फर्जी प्रमाणपत्र बनवाए जाने के अनेक मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। यह क्रम अभी भी नहीं रुक रहा है।
विज्ञापन
बाबुओं की सुविधा शुल्क नीति और रसूख के दम पर इस तरह के प्रमाणपत्र बनाए जाते रहे हैं। मगर मामले खुलते तब हैं जब किसी शिकायत के बाद जांच होती है। ऐसा ही एक मामला नगर निगम जोन-6 में सामने आया है।
विज्ञापन
सूरजबली (पुत्र स्वर्गीय बेनी) का मृत्यु प्रमाणपत्र 17 अक्तूबर 2012 को नगर निगम जोन-6 से जारी हुआ। जिसमें सूरजबली की मृत्यु 7 दिसंबर-1974 को मेडिकल कॉलेज में हुई बताई गई। जांच में इसे गलत माना गया।