फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake currency gang caught by police

क्लीनिक के अंदर छप रहे थे जाली नोट, एक चूक से हुआ खुलासा

Sun, 22 Oct 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Sun, 22 Oct 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
Fake currency gang caught by police
पकड़ी गई फेक करेंसी

लालपुर जलालपुर गांव में एक क्लीनिक पर चल रहे जाली नोट बनाने के धंधे की सूचना पर पुलिस, स्वाट और एसएसटी की टीम ने शनिवार को छापेमारी की।

विज्ञापन


मौके से एक फर्जी चिकित्सक व उसके सगे भाई अपना दल के बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दोनों के पास से 94 हजार 640 रुपये के जाली नोट और 30 हजार रुपये के अर्द्धनिर्मित नोट समेत जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों भाइयों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर जलालपुर निवासी युवक सलमान बाजार में दो हजार रुपये का नोट लेकर पहुंचा था। उसने जियाउद्दीन के किराने की दुकान पर नोट दिया। दुकानदार ने शक होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी जुगुल किशोर के निर्देश पर किराने की दुकान पर पकड़े गए युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसे गांव में क्लीनिक चला रहे डॉ. रिजवान अहमद ने दो हजार का जाली नोट देकर पांच सौ रुपये का सामान खरीदने और बाकी पैसे वापस करने को कहा था।

इस पर सीओ सिटी अतुल कुमार यादव की अगुवाई में स्वाट टीम के प्रभारी नवीन कुमार मिश्रा, एसएसटी के निरीक्षक केके यादव, फखरपुर एसओ अजीत वर्मा और महिला एसओ मंजू पांडेय ने छापेमारी शुरु की।


पुलिस टीम ने डॉ. रिजवान और बगल में मेडिकल स्टोर चला रहे उसके भाई कामरान अहमद की दुकानों पर छापेमारी की तो यहां से पुलिस को कम्प्यूटर, मॉनीटर, स्कैनर, सीपीयू, यूपीएस, कीबोर्ड, माउस आदि सामान मिला। मौके से 94 हजार 640 रुपये के जाली नोट और 30 हजार रुपये के अधबने नोट मिले।

बरामद जाली नोट में दो हजार, पांच सौ, सौ, पचास, दस, पांच रुपये के नोट शामिल हैं। एसपी जुगुल किशोर ने बताया कि पकड़ा गया डा. रिजवान और उसका भाई क्लीनिक और मेडिकल स्टोर की आड़ में जाली नोट की फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। एसपी ने बताया कि कामरान अपना दल के बौद्धिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष भी है। उन्होंने गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed