फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake counselling order in teachers recruitment

29,334 पदों की भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा

Mon, 21 Oct 2013 02:49 PM IST
शैलेंद्र श्रीवस्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवस्तव/लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
fake counselling order in teachers recruitment

जूनियर हाईस्कूल में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पद पर होने वाली सीधी भर्ती के लिए कुछ शरारती लोगों ने काउंसलिंग कराने का फर्जी आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


यह आदेश हू-ब-हू वैसा ही है, जैसा उर्दू शिक्षकों की भर्ती की काउंसलिंग के लिए जारी किया गया है। इसमें मेरिट जारी करने की तारीख 22 अक्तूबर रखी गई है और काउंसलिंग 1 नवंबर से।
विज्ञापन


फेसबुक पर लोड किए गए काउंसलिंग कराने संबंधी इस कार्यक्रम को लेकर आवेदकों में भ्रम की स्थिति है।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा इस भर्ती के लिए काउंसलिंग संबंधी कोई भी आदेश जारी किए जाने से इनकार करते हैं। कहते हैं कि अभी थोड़ा वक्त लगेगा।

मालूम हो कि बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाईस्कूलों में गणित-विज्ञान शिक्षक के पद पर सीधी भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं।

फार्म भरने की अंतिम तारीख 11 अक्तूबर थी। प्रदेश में सालों से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अभी फंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए टीईटी पास बीएड वालों को यह डर सता रहा है कि कहीं यह भर्ती प्रक्रिया भी न फंस जाए। शुक्रवार को फेसबुक पर जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम पोस्ट किया गया।

इसमें जिला चयन समिति से मेरिट अनुमोदित कराने की तिथि 17 से 22 अक्तूबर तथा इसे जारी करने की तिथि 22 अक्तूबर रखी गई। काउंसलिंग 1 नवंबर से और चयनितों की सूची अनुमोदित कराने की अंतिम तिथि 13 नवंबर रखी गई।


खाली बचने वाली सीटों का ब्यौरा परिषद कार्यालय को देने की तारीख 20 नवंबर रखी गई। फेसबुक पर काउंसलिंग कार्यक्रम की जानकारी आने के बाद बीएसए कार्यालय से लेकर सचिव कार्यालय तक के फोन घन-घनाने लगे।

जब सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से इसकी पुष्टि की गई तो उन्होंने ऐसे किसी भी कार्यक्रम को जारी किए जाने से इनकार किया। कहा कि कार्यक्रम वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।

लखनऊ की अन्य खबरें यहां देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed