फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake companies of Yadav Singh to be investigated.

यादव सिंह के 'काले साम्राज्य' को खंगालेगी CBI

Fri, 14 Aug 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
Fake companies of Yadav Singh to be investigated.

नोएडा के निलंबित मुख्य अभियंता यादव सिंह व उसके करीबियों के नाम से बनी तकरीबन 40 कंपनियों की जानकारी तो सीबीआई के पास पहले ही आ चुकी है।

विज्ञापन


फिर भी जांच एजेंसी को इस बात का अंदेशा है कि यादव सिंह या उसके करीबियों ने छद्म नामों से कुछ और कंपनियां बनाई हैं, जिनके जरिये बड़ी रकम विदेश भेजी गई है। सीबीआई अब इन फर्मों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जांच से जुड़े अधिकारियों को यह अंदेशा है कि कुछ और फर्में भी बनी हैं, जिनकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इन फर्मों के यादव सिंह के करीबियों या छद्म नामों पर बने होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह यह है कि जब सीबीआई ने यादव सिंह के ठिकानों पर छापामारी की थी, उसके चौबीस घंटे पहले ही यादव सिंह व उसके नजदीकी रिश्तेदार, यहां तक कि लखनऊ की बटलर पैलेस कॉलोनी में रहने वाले आईएएस दामाद के घर पर पहले से ताले लटकने लगे थे।

समय रहते गायब कर ‌दिए थे महत्वपूर्ण दस्तावेज

Fake companies of Yadav Singh to be investigated.

हालांकि, सीबीआई को इस छापामारी में कई दस्तावेज व अन्य अहम जानकारियां हाथ लगी थीं, फिर भी उसकी कंपनियों से जुड़े अधिक दस्तावेज सामने नहीं आ सके।

इससे ही यह स्पष्ट हो गया था कि यादव सिंह को सीबीआई की छापामारी की पहले से ही जानकारी हो गई थी। इसी वजह से उसने समय रहते महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब कर दिए।

सूत्र बताते हैं कि इस बार आरोपी के यहां जो छापामारी होगी, वह इतनी गोपनीय रखी जाएगी कि किसी को भनक तक न लगे। लेकिन जांच एजेंसी यह कदम उठाने से पहले कुछ ठोस साक्ष्य जुटा लेना चाहती है।

इस बीच कोलकाता की कुछ कंपनियों का यादव सिंह की निजी कंपनियों से लेन-देन सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed