{"_id":"66a03c14e2a701431d0744e4","slug":"fake-birth-certificate-case-csc-operator-zeeshan-became-a-millionaire-within-a-few-days-raebareli-news-c-101-1-slko1031-117283-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामला : चंद दिनों में ही करोड़पति बन गया सीएससी संचालक जीशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामला : चंद दिनों में ही करोड़पति बन गया सीएससी संचालक जीशान
विज्ञापन
रायबरेली। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सलाखों के पीछे पहुंचे जन सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक जीशान चंद दिनों में ही करोड़पति बन गया। सलोन के साथ ही लखनऊ में भी करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली। यूपी एटीएस और स्थानीय पुलिस जीशान की संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लगी है। करीब 20 हजार फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के मामले में वीडीओ, सीएससी संचालक समेत चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार चार साल पहले गांव से निकलकर सलोन बाजार में जनसेवा केंद्र खोलने वाले जीशान ने बेहद कम समय में ही बेशुमार दौलत कमा ली। रायबरेली की सलोन तहसील के गढ़ी इस्लाम नगर निवासी जीशान अब पूरे प्रदेश में चर्चा में है। जांच टीम के अनुसार एक कमरे में दुकान चलाने वाले जीशान के पास इस समय सलोन बाजार में ही पांच मकान हैं। ब्लॉक परिसर के बगल स्थित घर में उसकी दुकान है।
एक स्कूल के बगल में दो मकान, इलाहाबाद बैंक के पास एक मकान, लखनऊ में फ्लैट, सलोन-परशदेपुर रोड पर एक मकान है। रायबरेली में जीशान के पास दो कॉमर्शियल प्रॉपर्टी हैं, जिनकी कीमत भी करोड़ों रुपये में है। जीशान ने पैतृक गांव में भी प्रॉपर्टी खरीदी है।
विज्ञापन
वीडीओ ने भी अर्जित कर ली अकूत संपत्ति
फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में जेल भेजा गया ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) विजय यादव साइबर कैफे संचालक जीशान के घर किराए पर रहता था। उसका घर ऊंचाहार तहसील के कोटरा बहादुरगंज गांव में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीडीओ के पैतृक गांव में भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार वीडीओ ने गांव में करीब एक करोड़ कीमत का मकान बनाया है। चार पहिया गाड़ी भी खरीदी है।
जीशान के पूरे कनेक्शन की होनी चाहिए जांच : विधायक
सलोन विधायक अशोक कुमार का कहना है कि जन सेवा केंद्र संचालक जीशान ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करके करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली है। सलोन के अलावा लखनऊ में भी उसने फ्लैट लिए हैं। खेत भी खरीदे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जीशान की संपत्ति की जांच की मांग उठाई है।
जीशान के बैंक खाते की हो रही जांच
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में जीशान के बैंक खाते में बाहर से पैसा भेजने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके कितने बैंक खाते हैं और उन बैंक खातों में बाहरी लोगों ने पैसा तो नहीं भेजा है।
जीशान और वीडीओ विजय यादव की संपत्ति की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही तय हो पाएगा कि फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के जरिए आरोपियों ने कितनी प्रॉपर्टी बनाई।
नवीन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक