{"_id":"66601baef9392c247d0834d4","slug":"faizabad-mp-says-india-alliance-will-form-the-government-in-next-48-hours-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: फैजाबाद के नए सांसद का दावा, अगले 48 घंटे में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: फैजाबाद के नए सांसद का दावा, अगले 48 घंटे में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार
Wed, 05 Jun 2024 01:32 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:32 PM IST
सार
फैजाबाद के नए सांसद अवधेश प्रसाद ने दावा किया है कि अगले 48 घंटे के भीतर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। कहा कि सरकार बनने के अगले तीन महीने के भीतर फैजाबाद की जनता को उनका खोया हुआ सम्मान वापस दिलाएंगे।
विज्ञापन
फैजाबाद सीट से विजयी अवधेश प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देश के सबसे चर्चित लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद से सांसद बने अवधेश प्रसाद ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। सहादतगंज स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने अगले 48 घंटे के भीतर इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर अयोध्या की जनता को ठगने और छलने का काम किया है। सरकार बनने के अगले तीन महीने के भीतर फैजाबाद की जनता को उनका खोया हुआ सम्मान वापस दिलाएंगे। जिन किसानों की विकास के नाम पर जमीन छीन ली गई है, उन्हें उसका उपयुक्त मुआवजा दिलाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: जीते तो लेकिन फीकी रही मोदी की यह विजय, जीत का मॉर्जिन उनसे ज्यादा भाजपा के दूसरे कई नेताओं का
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'अब मुसलमानों को सोच-समझकर ही टिकट देंगे...', लोकसभा चुनाव में बसपा को हुए भयंकर नुकसान पर बोलीं मायावती
भविष्य में भी विभिन्न योजनाओं के नाम पर जमीन के अधिग्रहण के लिए मची लूट-खसोट पर भी रोक लगेगी। बुधवार को भी वह दिनभर समर्थकों से घिरे रहे और जीत का जश्न चलता रहा। प्रेसवार्ता के बाद वह सीधे लखनऊ रवाना हुए।