फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   faheem khan arrested in case of comments on prime minister, chief minister and indian army

पीएम, सीएम व सेना पर अभद्र टिप्पणी करने वाला फहीम खान गिरफ्तार

Tue, 09 Nov 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
faheem khan arrested in case of comments on prime minister, chief minister and indian army
लखनऊ। फेसबुक पर लाइव आकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व भारतीय सेना पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही हिंदुस्तान और हिंदुओं को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी फहीम खान को सोमवार को मानकनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मानकनगर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि क्षेत्र के श्रीनगर निवासी और भाजपा के मंडल-दो के मीडिया प्रभारी राजीव तिवारी व रामनगर निवासी आनंद त्रिपाठी ने रविवार शाम तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि फहीम खान नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव आकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के साथ ही भारतीय सेना पर अभद्र टिप्पणी की। उसने हिंदुस्तान व हिंदुओं को बम से उड़ा देने और खुलेआम कत्लेआम करने की भी बात कही। इससे न सिर्फ एक वर्ग की भावनाएं आहत हुईं बल्कि सामाजिक सदभाव भी बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में तत्काल विभिन्न धाराओं के साथ ही 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी फहीम की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ घंटों के भीतर ही फहीम खान क्षेत्र के लंगड़ा फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जौनपुर के ग्राम उसरा, थाना मुंगरा बादशाहपुर का रहने वाला फहीम यहां ठाकुरगंज में कैंपवेल रोड पर मल्हपुर में रहता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फहीम को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed