फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Facility to prepare for competitive exams will be available in Lu

Lucknow News: लविवि में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की सुविधा

Mon, 07 Oct 2024 08:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Oct 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Facility to prepare for competitive exams will be available in Lu
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब परिसर में ही कैट, क्लैट और सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में काम आने वाली सभी जरूरी किताबें ऐतिहासिक टैगोर पुस्तकालय के रीडिंग रूम में उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ ही कार्यशालाओं में विशेषज्ञ आकर उन्हें टिप्स देंगे।
विज्ञापन



इस समय छात्रों ने पढ़ाई को लेकर लाइब्रेरी कल्चर विकसित हो रहा है। लविवि ने अपने विद्यार्थियों की इस नब्ज को समझने के साथ ही इस पर काम करना शुरू कर दिया है जिससे उन्हें लाइब्रेरी में ही विषय सामग्री के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पाठ्य सामग्री मिल जाए। टैगोर पुस्तकालय में इन दिनों नवीनीकरण का काम चल रहा है। इसमें विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार उन्हें आधुनिकतम परिवेश देने पर काम किया जा रहा है जिससे वह बिना बाधा के पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन


मानद लाइब्रेरियन प्रो. केया पांडेय ने बताया कि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित समस्त किताबें लाइब्रेरी में उपलब्ध हो सकें, इसके लिए किताबों को विभागाध्यक्ष स्तर पर प्रस्तावित करवाने की योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में अब कॉमन लाइट सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इससे छात्र बिना रुकावट अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभागों में भी अपडेट होंगी लाइब्रेरी
टैगोर लाइब्रेरी में छात्रों के दबाव को कम करने के लिए भी विवि प्रशासन ने योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत विभागों की लाइब्रेरी को जीवंत करने का काम किया जाएगा। लविवि के प्रत्येक विभाग में अपनी लाइब्रेरी है। इसमें किताबों का अच्छा संग्रह है लेकिन छात्र इसका इसका कम इस्तेमाल करते हैं। वह पढ़ने के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी का रुख करते हैं जिससे वहां दबाव बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed