{"_id":"5f6ddbc8048a4a46b3167698","slug":"facility-of-video-conferencing-started-between-co-operative-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंकों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू, समस्याओं का तत्काल होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंकों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू, समस्याओं का तत्काल होगा समाधान
Fri, 25 Sep 2020 05:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Sep 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी कोऑपरेटिव बैंक और 50 जिला सहकारी बैंकों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा शुरू हो गई। इससे किसानों की समस्याओं का तत्काल और तेज गति से समाधान हो सकेगा। ये बातें सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कही। वह गुरुवार को दोनों सहकारी बैंकों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू कर रहे थे।
यूपी कोऑपरेटिव बैंक के सभापति तेजबीर सिंह ने कहा कि इससे विभागीय कार्यों की प्रगति की आसानी से समीक्षा हो सकेगी। अपर मुख्य सचिव सहकारिता एमवीएस रामीरेड्डी ने कहा कि इससे किसानों की खाद, बीज एवं ऋण संबंधी समस्याओं का समाधान भी तेजी से किया जा सकेगा।
इस मौके पर बैंक के उपसभापति जितेंद्र बहादुर सिंह, विशेष सचिव सहकारिता संदीप कौर और यूपी कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र कुमार मौजूद थे।