{"_id":"5f3100ddb624865b0d3f8bc4","slug":"facility-of-free-covid-testing-in-private-hospitals-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों में भी फ्री कोविड जांच की सुविधा, मेडिकल मोबाइल यूनिट ले रही सांस के गंभीर रोगियों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों में भी फ्री कोविड जांच की सुविधा, मेडिकल मोबाइल यूनिट ले रही सांस के गंभीर रोगियों के नमूने
Mon, 10 Aug 2020 01:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी चिकित्सालयों में भर्ती सांस के गंभीर रोगियों व अन्य संदिग्ध कोविड रोगियों की जांच के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) की व्यवस्था की गई है। यह मेडिकल मोबाइल यूनिट निजी अस्पतालों से एंटीजन रियल टाइम पीसीआर जांच के लिए नमूने इकठ्ठा कर रही है। इसके लिए पहले से ही अस्पतालों को सूचना दी जाती है जिससे वह रोगियों को नमूना देने के लिए चिह्नित कर लें।
प्रदेश में कोविड-19 जांच बढ़ाने के लिए सभी जिलों में स्टैटिक बूथ बनाए गए हैं। सीएचसी, अर्बन पीएचसी से लेकर स्कूल-कॉलेज तक में जांच की व्यवस्था की गई है। इसी के साथ ही निजी अस्पतालों में भर्ती सांस के रोगियों जिनमें गंभीर लक्षण दिखें, उनकी जांच की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग ने की है।