{"_id":"9007db7779a54f833544e0ae513f5905","slug":"facility-enhancement-in-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के चार मेडिकल कॉलेजों में हाईटेक होंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के चार मेडिकल कॉलेजों में हाईटेक होंगी सुविधाएं
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों इलाहाबाद, गोरखपुर, मेरठ और झांसी में और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दे दी है।
इस पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 125 करोड़ केंद्र और 25 करोड़ रुपये राज्य सरकार खर्च करेगी।
इन मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश क्षमता बढ़ाने के साथ नए उपकरण भी खरीदे जाएंगे।
नोएडा बाल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को शुरू करने के लिए पदों का सृजन कर दिया गया है।
इसी तरह पीजीआई में फरवरी 2014 से ट्रामा सेंटर शुरू हो जाएगा। यह जानकारी मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के बाद दी।
पढ़ें-बहुत 'खास' है इन 'विशेष बच्चों' का गुरू
उन्होंने बताया कि नोएडा बाल सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा संस्थान की स्थापना के लिए शैक्षणिक संवर्ग के 80, गैर शैक्षणिक संवर्ग के 354 पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी के 228 पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। पीजीआई लखनऊ में 8769.43 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाला ट्रामा सेंटर फरवरी 2014 तक चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए निर्धारित नीति के अनुसार शिक्षण संस्थाओं के विस्तार का शासनादेश शीघ्र जारी किया जाए।
उन्होंने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में 100 बेड के अत्याधुनिक सुविधाओं वाला मैटरनिटी सेंटर का निर्माण दो वर्षों में पूरा कराया जाए।
क्वीन मैरी चिकित्सालय लखनऊ में 100 बेड के आधुनिक सुविधाओं से युक्त मैटरनिटी सेंटर बनाने के लिए राजकीय निर्माण निगम को पैसा दिया गया है।
कैंसर के इलाज के लिए चकगंजरिया फार्म में 100 एकड़ जमीन पर उच्चस्तरीय कैंसर संस्थान की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सिग्नेचर बिल्डिंग बनाई जाएगी।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखिए यहां