{"_id":"5f872f54887c8d2b7378c532","slug":"facilitate-the-life-certificate-of-pensioners-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनधारकों के लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को सुगम बनाएं : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनधारकों के लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को सुगम बनाएं : योगी
Wed, 14 Oct 2020 10:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त विभाग को पेंशनधारकों द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ऑनलाइन प्रक्रिया विकसित करते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशनधारक प्राय: वरिष्ठ नागरिक होते हैं।
लाइफ सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने के लिए उन्हें बैंक, कोषागार अथवा कार्यालय जाना पड़ता है। यह कार्यवाही सम्पन्न करने में पेंशनधारकों को असुविधा होती है। इसके दृष्टिगत ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया को सहज बनाया जाए। इसके माध्यम से पेंशनधारक अपने घर अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट प्रस्तुत कर आसानी से पेंशन प्राप्त करते रहेंगे।