फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   face action if found using SP flag

सपा का झंडा लगाया तो आ सकती है मुसीबत

Fri, 10 Jan 2014 08:38 AM IST
विष्णु मोहन/अमरउजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Jan 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
face action if found using SP flag

आला पुलिस अफसरों ने हिम्मत जुटाते हुए जिलों के पुलिस अफसरों को कहा है कि वे सपा का झंडा लगे वाहनों की भी चेकिंग करें, लेकिन शालीनता के साथ।

विज्ञापन


आला अफसरों ने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्व भी सत्तारूढ़ दल के झंडे का अपने बचाव में इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब आला पुलिस अफसरों ने मामलों को इस तरह के निर्देश दिए हों।
विज्ञापन


यह आदेश तब आया जब सपा का झंडा लगे वाहन को चेकिंग के दौरान रोका गया तो वाहन में सवार लोगों ने पुलिस व यातायात कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया।

कई जगहों पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ इसके लिए कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन ऐसे सभी मामलों में आला अफसरों ने चुप्पी साध रखी थी।

अभी तक किसी भी अधिकारी ने इतना साहस नहीं किया था कि सत्तारूढ़ दल का झंडा लगे वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश जारी करे। अब आला अफसरों ने इसकी हिम्मत तो की है, पर दबी जुबान से।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, प्रदेश की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने की ताकीद देने के साथ ही सपा के झंडा लगे वाहनों की जांच की ताकीद बुधवार को डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान की थी।


मामला सत्तारूढ़ दल से जुड़ा होने की वजह से अधिकारियों ने इस निर्देश पर चुप्पी साध रखी थी।

सूत्रों के मुताबिक डीजीपी ने इस बात के साफ निर्देश दिए थे कि सपा का झंडा लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की चेकिंग करी जाए।

किसी भी दशा में पुलिस कर्मियों का व्यवहार या आचरण खराब होने की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

एडीजी कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने बताया कि जिलों के कप्तानों से कहा गया है कि चेकिंग के दौरान यह भी देखा जाए कि जो झंडा लगाए हैं, वह किस दल से जुड़े हैं।

कई बार ऐसा होता है कि कई ऐसे लोग जो किसी और पार्टी से जुडे़ होते हैं, लेकिन जो दल सत्ता में आता है, उसका झंडा अपने वाहन में लगाकर घूमने लगते हैं।

आपराधिक तत्व भी सत्तारूढ़ दल के झंडे की आड़ में खुद को बचाने व अपनी असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश में रहते हैं। ऐसे लोगों पर खास ध्यान रखा जाने की ताकीद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed