फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Extreme fog in up, two dozen trains are late.

यूपी में कोहरे का कहर, जानें कितनी लेट है आपकी ट्रेन

Mon, 22 Dec 2014 05:49 PM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Dec 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
Extreme fog in up, two dozen trains are late.

यूपी में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। तीन दिनों तक पांच डिग्री पर टिके रहे न्यूनतम पारे में मामूली गिरावट आई। तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस डिग्री कम 4.9 रिकॉर्ड हुआ, जबकि दिन के पारे में बढ़त ने दिन की गलन से मामूली राहत दी। मौसम विभाग ने अभी पारे के उतार-चढ़ाव के बीच ऐसे ही ठंड जारी रहने की बात कही है।

विज्ञापन


सुबह कोहरे के चलते शहर में 50 से 20 मीटर की विजिबिलिटी रही। सुबह 10 बजे तक कोहरे के बाद धीरे-धीरे विजिबिलिटी बढ़ी। दोपहर एक बजे केबाद कोहरे संग सूरज की लुकाछिपी शुरू हुई तो झीनी धूप ने गलन से मामूली राहत दी।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे के बाद लोगों ने धूप के लिए छतों और पार्कों का रुख किया। दिन का अधिकतम तापमान शनिवार की अपेक्षा 2.4 डिग्री चढ़ा। ये सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम 16.1 रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में ठंड से मामूली राहत भले ही मिली लेकिन शाम होते ही गलन फिर बढ़ गई। रुक -रुक कर चलती बर्फीली हवाओं ने रातों में पहाड़ों वाली ठंडक का अहसास कराया। रात होते ही घना कोहरा छाने लगा आधी रात तक तो सड़क पर देख पाना मुश्किल हो रहा था।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ठंड के यही तेवर बरकरार रहेंगे। रातों में गलन बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी के मुताबिक प्रदेश में कोल्ड वेव कंडीशन एक्टिव है। कई इलाकों में सोमवार और मंगलवार को सुबह और रात घने कोहरे की आशंका है।

यूपी में ठंड और कोहरा की वजह से ट्रेनें भी 24 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। अगर आप भी रेलगाड़ी में सफर कर रहे हैं, तो आगे देखें ट्रेनों का शेड्यूल...

कौन सी ट्रेन कितनी लेट, यहां जानें

Extreme fog in up, two dozen trains are late.

इस समय रेलवे भी ठंड और कोहरे के आगे मजबूर नजर आ रहा है। कोहरे की वजह से ज्यादातर ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं। इस समय लगभग दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने शेड्यूल टाइम से लेट हैं।

12554 वैशाली एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से ,19039 अवध एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से, 18191 छपरा एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से। 13006 पंजाब मेल घंटे देरी से, 14016 सद्भावना एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से ,15279 पूर्बिया एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, 12524 नई दिल्ली-जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से चल रही है।

वहीं 14864 मरुधर एक्सप्रेस 7 घंटे लेट, 12369 कुम्‍भा एक्सप्रेस 6 घंटे लेट, 12238 जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 घंटे लेट , 14208 पद्मावत एक्सप्रेस 5 घंटे लेट ,12183 भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस पांच घंटे लेट हो चुकी हैं।

14266 जनता एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से ,12556 गोरखाधाम एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से ,14512 नौंचंडी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से ,13255 पटना चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से ,24369 त्रिवेणी एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से, 14235 बरेली एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से ,15909 अवध आसाम एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से चल रही हैं।

12370 हावड़ा-हरिद्वार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से ,13010 दून एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से ,12203 गरीब रथ एक्सप्रेस 4 घंटे लेट , 13484 फरर्खा एक्सप्रेस 3 घंटे लेट ,14221फैजाबाद छपरा एक्सप्रेस 2 घंटे देर 14123 इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटे लेट,13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आ रही है।

(ये सभी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई हैं, इनमें बदलाव संभव है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed