भयंकर ठंड से कांपा यूपी: सहारनपुर 0.5, लखनऊ 1.5 डिग्री सेल्शियस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाके भी कांप उठे हैं। शीतलहर के चलते पारा लगातार गिर रहा है। बृहस्पतिवार को यूपी में सबसे ठंडा सहारनपुर रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री था।
वहीं, लखनऊ में न्यूनतम पारा 1.5 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड हुआ। 9 जनवरी 2013 के बाद जनवरी में अब तक यह सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है।
वहीं, बिजनौर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री, आगरा में 1.7 डिग्री तो मुजफ्फरनगर में 1.9 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों मे शीतलहरी व गलन बढ़ेगी, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।
प्रदेश में 11 से ज्यादा जिलों में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। कानपुर सिटी व चुर्क का 2-2 डिग्री, शाहजहांपुर का 2.4 डिग्री, फुर्सतगंज का 2.6 डिग्री, कानपुर आईएएफ में 3, बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्शियस रहा।
गलन से नहीं मिलेगी राहत
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि उत्तरी पश्चिमी हवाओं और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते लखनऊ में गलन बढ़ी है। अगले कुछ दिनों तक यह गलन और शीतलहरी और बढ़ेगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।
ठंड से अवध में दो मौतें
शीतलहर के चलते अवध के इलाकों में भी जबरदस्त ठंड रही। बहराइच और बाराबंकी में तो ठंड से दो लोगों की मौत हो गई।