{"_id":"238edbe14d6a22209634a32f9dbcae21","slug":"extra-bogie-in-these-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन ट्रेनों में लगेंगे 10 फरवरी तक अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन ट्रेनों में लगेंगे 10 फरवरी तक अतिरिक्त कोच
निशांत यादव/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Updated Tue, 21 Jan 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में 10 फरवरी तक अतिरिक्त बोगियां लगाएगा।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 12237/38 बेगमपुरा एक्सप्रेस में 21 जनवरी से 10 फरवरी तक वाराणसी से ओर 22 जनवरी से 11 फरवरी तक जम्मूतवी से एसी तृतीय की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
ट्रेन 14004 नई दिल्ली-माल्दा टाउन एक्सप्रेस में नई दिल्ली से 23 जनवरी से नौ फरवरी तक और 14003 में माल्दा टाउन से 25 जनवरी से 11 फरवरी तक एसी तृतीय की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
विज्ञापन
ट्रेन 14205 फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में 21 जनवरी से 10 फरवरी तक फैजाबाद से और ट्रेन 14206 दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस में 24 जनवरी से 13 फरवरी तक दिल्ली से एसी द्वितीय की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
विज्ञापन
ट्रेन 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस में 23 जनवरी से 12 फरवरी तक प्रतापगढ़ से और 14208 दिल्ली-प्रतापगढ़ पदमावत एक्सप्रेस में 22 जनवरी से 11 फरवरी तक एसी द्वितीय की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
इनमें भी लगेंगे अतिरिक्त कोच
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कई ट्रेनों में शयनयान श्रेणी की एक-एक अतिरिक्त बोगी लगाएगा।
ट्रेन 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 22 जनवरी को गोरखपुर से और 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 24 जनवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शयनयान श्रेणी की एक बोगी लगेगी।
ट्रेन 15014 काठगोदाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस में 20 जनवरी को काठगोदाम से और 15013 भगत की कोठी-काठगोदाम एक्सप्रेस में 22 जनवरी को भगत की कोठी से शयनयान श्रेणी की एक बोगी लगेगी।
ट्रेन 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस में 21 जनवरी को गोरखपुर से और 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 23 जनवरी को यशवंतपुर से शयनयान श्रेणी की एक बोगी लगेगी।
ट्रेन 12589 गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस में 22 जनवरी को गोरखपुर से और 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 24 जनवरी को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगेगा।