फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   extra bogie in 8 trains

इन आठ ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां

Tue, 07 Jan 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Jan 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
extra bogie in 8 trains

लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते हलाकान यात्रियों को राहत पहुंचाने

विज्ञापन
के लिए पूर्वोत्तर रेलवे आठ ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने जा रहा है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (12541) में आठ जनवरी को गोरखपुर से और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस (12542) में 10 जनवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।

इसके अलावा काठगोदाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस (15014) में छह जनवरी को काठगोदाम से और भगत की कोठी-काठगोदाम एक्सप्रेस (15013) में आठ जनवरी को भगत की कोठी से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।

इसी तरह गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12589) में आठ जनवरी को गोरखपुर से सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (12590) में 10 जनवरी को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी की एक बोगी लगाई जाएगी।

गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (15023) में सात जनवरी को गोरखपुर से यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15024) में नौ जनवरी को यशवंतपुर से शयनयान श्रेणी की दो अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed