फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Extortion in the name of amendment in birth certificate

Lucknow News: जन्म प्रमाणपत्र में संशोधन के नाम पर उगाही

Sat, 08 Nov 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Extortion in the name of amendment in birth certificate
लखनऊ। मलिहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात कर्मचारी पर महिला ने बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र में संशोधन कराने के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि रुपये लेने के बाद करीब छह माह से वह टरका रहा है। पीड़िता ने सीएचसी अधीक्षक से इसकी लिखित शिकायत की है। महिला का डियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मधवापुर निवासी नसीरीन बानो पत्नी अजीम ने शिकायती पत्र में लिखा है कि उनके पुत्र मो. फरहान का जन्म सीएचसी मलिहाबाद में हुआ था। अस्पताल से जारी जन्म प्रमाणपत्र में बच्चे का नाम गलत दर्ज हो गया। गलती सुधारने के लिए वह छह मई को सीएचसी आई। आरोप है कि कर्मचारी ने संशोधन के लिए फीस के नाम पर 750 रुपये जमा करा लिए। इसकी रसीद भी नहीं दी गई। इसके बाद से पीड़िता सीएचसी के चक्कर लगा रही है। एक नवंबर को कर्मचारी ने अतिरिक्त शुल्क के नाम पर 200 रुपये और ले लिए और 6 नवंबर को बुलाया। आरोप है कि इस दिन भी पीड़िता को टरका दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। कर्मचारी पर लगे आरोप सही मिले तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed