फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Extension of Vande Bharat Express up to Varanasi Cantt

Lucknow News: वंदे भारत एक्सप्रेस का वाराणसी कैंट तक विस्तार

Thu, 28 Aug 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Extension of Vande Bharat Express up to Varanasi Cantt
लखनऊ। उत्तर रेलवे ने लखनऊ-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार बुधवार को अयोध्या धाम जंक्शन होते हुए वाराणसी जंक्शन तक कर दिया। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के लोगों का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि वाराणसी जंक्शन पर ट्रेन को मुख्य अतिथि मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाई। ट्रेन के अयोध्या धाम पहुंचने पर सांसद अवधेश प्रसाद व विधायक चंद्रभानु पासवान ने हरी झंडी दिखाई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने लोको पायलट का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे शूरवीर सिंह चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

11 घंटे 55 मिनट में मेरठ से वाराणसी पहुंचेगी ट्रेन
मेरठ सिटी से वाराणसी जंक्शन के मध्य 782.5 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन 11 घंटे 55 मिनट में तय करेगी। वाराणसी से चलने के बाद ट्रेन अयोध्या धाम, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद में रुकेगी। यह ट्रेन मंगलवार छोड़कर हफ्ते के सभी दिन संचालित होगी। इसमें एसी चेयर कार व एक्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच रहेंगे। एक्जीक्यूटिव कोच में 52 यात्री बैठ सकते हैं और यह घूमने वाली सीटों से सुसज्जित है। चेयरकार कोच में प्रति कोच 78 यात्री बैठ सकते हैं। चेयर कार में वाराणसी जं. से मेरठ सिटी तक का किराया प्रति व्यक्ति 2,140 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास की यात्रा प्रति व्यक्ति 3,765 रुपये है। गाड़ी संख्या 22490 मेरठ सिटी से 06:35 बजे प्रस्थान कर अयोध्या धाम होते हुए 18:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी और 22489 वाराणसी से 09:10 बजे प्रस्थान कर अयोध्या व लखनऊ होते हुए 21:05 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed