फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   exploitation of wife for dowry

पत्नी से किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात

Sat, 09 May 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 09 May 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
exploitation of wife for dowry

दहेज के लिए दिल्ली के युवक ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुर के साथ मारपीट की गई और धक्का देने से उनका दांत टूट गया।

विज्ञापन


युवती अपने मायके अतरसुइया थाना क्षेत्र पहुंची और पुलिस अफसरों से शिकायत की। अफसरों के निर्देश पर अतरसुइया थाने में पति, सास, ससुर, ननदोई और एक अन्य के खिलाफ मारपीट, अप्राकृतिक दुष्कर्म, छेड़खानी तथा दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


युवती की शादी दिल्ली के रानीबाग के संतनगर के इंजीनियर से चार फरवरी 2013 को हुई थी। युवक नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उससे दस लाख रुपये दहेज लाने की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति उसे प्रताड़ित करता था। अप्राकृतिक दुष्कर्म के साथ ही उसने जबरन गर्भपात भी करवा दिया। उससे आए दिन दहेज की मांग की जाती थी। उसने अपने पिता को बताया तो वह दिल्ली पहुंचे। ससुरालवालों ने उनको भी पीटा। एसओ अतरसुइया एके सिंह ने बताया कि विवेचना एसआई सुभाष सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed