फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   explicit comment aganist rahul and priyanka on facebook

फेसबुक पर प्रियंका व राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी, जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर

Wed, 06 Feb 2019 06:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Feb 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
explicit comment aganist rahul and priyanka on facebook
Rahul Gandhi- Priyanka gandhi Vadra

प्रियंका गांधी वाड्रा व राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। कांग्रेस पाटी के जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को नगर कोतवाली में तहरीर दी है। फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कांग्रेसियों ने कड़ी नाराजगी जताई। कांग्रेसियों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर नगर कोतवाली की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बुधवार को नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पांच फरवरी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र व आपत्तिजनक पोस्ट डाला है। इससे कांग्रेसजनों में व्यक्ति के खिलाफ भारी आक्रोश है। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस पार्टी की नेता के साथ एक महिला भी हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली की पुलिस से महिला उत्पीड़न एवं अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नगर कोतवाली में तहरीर देते समय जिलाध्यक्ष के साथ डॉ. पंकज गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह, शाहिद हसन, मेहताब खान, हासिम बिन खालिद, विनय मिश्र, राम कुमार गुप्ता, डॉ. प्रतीक मिश्र, रुपेंद्र त्रिपाठी, मोबीन व अहमद राज सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने दिए अग्रिम कार्रवाई के निर्देश

इस मामले में एसपी अमित कुमार ने कहा कि कांगेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर एक व्यक्ति के खिलाफ नगर कोतवाली में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने की तहरीर मिली है। नगर कोतवाली की पुलिस को अग्रिम कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जांच-पड़ताल के बाद व्यक्ति के दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने बताया कि मामले को उच्चाधिकारियों से भी अवगत करा दिया गया है। छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed