{"_id":"5974f8724f1c1b205d8b48d6","slug":"expired-medicines-found-in-a-well-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी के कुएं में मिलीं सरकारी दवाएं, जानें- क्या है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी के कुएं में मिलीं सरकारी दवाएं, जानें- क्या है माजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
कुएं में पड़ी दवाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के देवा क्षेत्र के देवगांव में रविवार को एक कुएं में भारी मात्रा में सरकारी दवाएं पड़ी मिली। ग्रामीणों ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस व स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों को दी। सूचना के बावजूद भी मौके पर न पुलिस पहुंची और न ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
मामला सीएचसी बड़ागांव से संचालित हो रहे पीएचसी सदरुद्दीनपुर के निकट देवगांव का है। देवा विकास खंड के ग्राम देवगांव निवासी सुशील कुमार रविवार को अपने खेत गया हुआ था। खेत में बने कुंए में खेत का पानी जा रहा था। किसान पानी बांधने गया तो देखा कि कुंआ दवाओं से पटा पड़ा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बाल्टी के कुछ दवाएं बाहर निकालकर देखी तो सभी दवाएं सरकारी आपूर्ति और बिना एक्सपायॅरी डेट की मिली। सीएमओ डॉक्टर रमेश चंद्र ने कहा मामले की जांच होगी।
विज्ञापन