Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Experts from across the country to meet tomorrow to discuss making the microfinance system sustainable

Lucknow News: माइक्रोफाइनेंस की व्यवस्था को टिकाऊ बनाने पर कल जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ

Sun, 15 Nov 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Experts from across the country to meet tomorrow to discuss making the microfinance system sustainable
प्रेस वार्ता में बोलते  सुधीर सिन्हा सीईओ, उपमा व साथ भरत सिंह सीनियर बिज़नेस हेड सैटिन क्रेडिट
लखनऊ। माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र को मजबूत, पारदर्शी और टिकाऊ बनाने पर देशभर के वित्तीय विशेषज्ञ मंथन करेंगे। माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (उपमा) का नौवां वार्षिक अधिवेशन सोमवार (16 नवंबर) को होटल ताज में होगा। यह जानकारी उपमा के पदाधिकारियों ने शनिवार को सप्रू मार्ग स्थित होटल गोमती में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिवेशन का मुख्य विषय ''एक स्थायी एवं दीर्घकालिक माइक्रोफाइनेंस व्यवस्था की पुनर्सरचना'' है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह होंगे। मुख्य वक्ता आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर रेम. राजेश्वर राव और आईआईएम बंगलूरू के प्रोफेसर एमएस श्रीराम होंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन में नाबार्ड, आरबीआई, सिडबी, भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण में पारदर्शिता और माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र की दीर्घकालिक स्थिरता पर चर्चा होगी। उपमा के सीईओ सुधीर सिन्हा ने बताया कि 15 दिसंबर 2013 को स्थापित एसोसिएशन से वर्तमान में करीब 22 माइक्रोफाइनेंस संस्थाएं जुड़ी हैं। ये संस्थाएं ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आजीविका और स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराती हैं। प्रेस कांफ्रेंस में उपमा के चेयरमैन मुकुल जायसवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, सदस्य पारस वासनिक और निलेश शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed