{"_id":"5c164cf6bdec2257271e5ce7","slug":"exclusive-interview-of-shahrukh-khan-with-amar-ujala-editors-at-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: शाहरुख खान से खास बातचीत, पढ़िए कल के अमर उजाला अखबार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: शाहरुख खान से खास बातचीत, पढ़िए कल के अमर उजाला अखबार में
Sun, 16 Dec 2018 06:32 PM IST
विजय जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 16 Dec 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में अमर उजाला संपादकों से खास बातचीत करते शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' को लेकर चर्चा में हैं। खास कार्यक्रम के तहत लखनऊ पहुंचे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अमर उजाला के संपादकों से खास बातचीत की। इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी निजी जिंदगी से लेकर आने वाली फिल्म जीरो के बारे में विस्तार से चर्चा की। फिल्म जीरो में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया और समाज पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी। साथ ही, अपनी जिंदगी के अनछुए पहलुओं को उजागर किया। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए शाहरुख ने युवाओं को आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए। इसके अलावा वो कहानी भी शेयर की कि किस तरह उन्होंने अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के जरिए खुद को किंग खान बनाया।
इस मौके पर शाहरुख ने बेटी सुहाना के करियर पर भी अपनी राय रखी। दरअसल, शाहरुख सुहाना के एक्टिंग करियर को लॉन्च करने के लिए भी बहुत गंभीर हो गए हैं।
आपको बता दें कि आज बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग के दम पर नाम कमाने वाले शाहरुख कभी एक्टिंग करना ही नहीं चाहते थे। वो इंडियन आर्मी में जॉब करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक आर्मी स्कूल में एडमिशन भी लिया था, लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि शाहरुख आर्मी में जाएं। शाहरुख ने इसका इरादा छोड़ दिया।
विज्ञापन
शाहरुख से हुई खास बातचीत के सभी सवाल जवाब विस्तृत से पढ़ने के लिए इंतजार करें सुबह के अमर उजाला अखबार का।
बिग बॉस 12 में भी जा चुके हैं शाहरुख
गौरतलब है कि बीते दिन शाहरुख बिग बॉस सीजन 12 शो में अपनी फिल्म जीरो का प्रमोशन करने पहुंचे थे। शाहरुख खान ने घर में एंट्री करने से पहले शो में कॉलर ऑफ वीक बनकर बात की थी लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह शाहरुख खान हैं। जब पता चला तो सबकी खुशी का कोई ठिकाना नहा रहा, ऐसे में सब सलमान खान को भूल गए।