{"_id":"5eb010158ebc3e908b260352","slug":"excise-department-put-restrictions-on-buying-of-wine-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक बार में कितनी खरीद सकते हैं शराब, आबकारी विभाग ने तय की मात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक बार में कितनी खरीद सकते हैं शराब, आबकारी विभाग ने तय की मात्रा
Mon, 04 May 2020 06:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 May 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के बीच सोमवार को जब शराब की दुकानें खुलीं तो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर तो दुकान खुलने से पहले ही कतारें लग गईं। इसे देखते हुए आबकारी विभाग ने एक बार में शराब खरीदे जाने की सीमा तय कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख सचिव आबकारी विभाग संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्रदेश में शराब की बिक्री शुरू हो गई है। तीन-चार दिन सीमित मात्रा में ही लोग शराब खरीद सकेंगे। एक बार में एक व्यक्ति सिर्फ एक बोतल, दो अद्धा, तीन पव्वा, दो बीयर की बोतल और तीन बीयर की केन खरीद सकता है।
विज्ञापन
दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए ग्राहकों के लिए घेरे बनाए गए हैं और किसी भी तरह हंगामे से बचने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को पहले दिन शराब की बिक्री से बड़ा राजस्व मिलने की उम्मीद है।