{"_id":"67d5dfa6f4c04e4a010cae91","slug":"excessive-use-of-pesticides-is-damaging-kidneys-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1116148-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कीटनाशक का ज्यादा इस्तेमाल खराब कर रहा किडनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कीटनाशक का ज्यादा इस्तेमाल खराब कर रहा किडनी
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. नारायण प्रसाद के मुताबिक, फसलों में कीटनाशक का ज्यादा इस्तेमाल लोगों की किडनी खराब कर रहा है। वे संस्थान में आलम्बन एसोसिएट चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें करीब 500 लोग शामिल हुए। डॉ. नारायण प्रसाद ने कहा, कीटनाशक के साथ ही डायबिटीज, बीपी, मोटापे से भी किडनी की बीमारी बढ़ रही है।
गर्मी में लगातार काम करना, कम पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो रहा है। इसका असर गुर्दे पर पड़ रहा है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान ने कहा, अच्छी सेहत के लिए घर का ही खाना खाएं। फास्ट फूड खाने से बचें।
विज्ञापन
आलंबन चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा, अंगदान की बहुत आवश्यकता है। प्रदेश में करीब 30 हजार लोगों को अंगदान की जरूरत है। क्वीनमेरी की डॉ. सुजाता देव ने कहा कि डायबिटीज, उच्च रक्तचाप के लक्षणों को लोग नजरअंदाज करते हैं।