फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Examiner will give attendance from lab, photo will have to be uploaded on mobile app

Lucknow News: लैब से हाजिरी देंगे परीक्षक, मोबाइल एप पर डालनी होगी फोटो

Wed, 05 Feb 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Examiner will give attendance from lab, photo will have to be uploaded on mobile app
लखनऊ। यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान इस बार परीक्षकों पर भी सख्ती देखने को मिलेगी। परीक्षा केंद्रों पर लैब के भीतर से ही उन्हें ऑनलाइन हाजिरी देनी होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा नौ फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए राजधानी के सभी 334 परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड हो गई है। इन सभी केंद्रों के लिए परीक्षक दूसरे जनपदों से सात फरवरी से राजधानी पहुंचने लगेंगे। परीक्षकों को केंद्रों पर ही हाजिरी भी देनी होगी। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक बने प्रधानाचार्य परीक्षा शुरू होने से पहले ही उन्हें प्रयोगशाला दिखाएंगे।
विज्ञापन

सभी परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा की अवधि में प्रतिदिन प्रधानाचार्य व अतिरिक्त परीक्षक के साथ प्रयोगशाला में उपस्थित होकर फोटो व जियो पैरामीटर्स मोबाइल एप पर अपलोड करेंगे। जियो लोकेशनयुक्त फोटो कैप्चरिंग मोबाइल ऐप माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगइन आईडी से डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रयोगात्मक परीक्षा में इसलिए होगी सख्ती

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, कई बार प्रधानाचार्यों और परीक्षकों के बीच सांठगांठ के आरोप लगते रहे हैं। बच्चों को बिना प्रैक्टिकल के सीधे अंक देने के भी आरोप लगे हैं। यही कारण है कि इस बार परीक्षकों के लिए नियम सख्त हैं।




परीक्षा में लापरवाही न होने पाए इसके लिए कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। यदि कोई प्रधानाचार्य परीक्षक पर अनुचित दबाव बनाता है तो वह सीधे मुझसे बात कर सकेगा।

- राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article