फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Examination will held on 148 centers

लविविः चार जिलों में 148 केंद्रों पर होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र व फाइनल कार्यक्रम भी जारी

Sun, 27 Mar 2022 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Examination will held on 148 centers
लखनऊ विवि में जारी किया परीक्षा कार्यक्रम। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय की पहले सेमेस्टर की 29 मार्च से प्रस्तावित परीक्षाएं इस साल से जुड़े चार जिलों में 148 केंद्र पर होंगी। पूर्व में इनकी संख्या 109 थी।
विज्ञापन

साथ ही देर रात पहले सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हो रहे सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया गया। जिसे विद्यार्थी स्वत: डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

पहले सेमेस्टर की परीक्षा में लखनऊ व चार जिलों में 1.31 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
लखनऊ विवि से इस साल से रायबरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर के कॉलेज संबद्ध हुए हैं।
विवि प्रशासन की ओर से पूर्व में इन चार जिलों में पहले सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 109 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे।
लेकिन दर्जनों कॉलेजों ने परीक्षा विभाग में प्रत्यावेदन देकर कहा था कि उनके परीक्षा केंद्र 60-70 किलोमीटर दूर बना दिए गए हैं।
इस पर विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति ने कॉलेजों की शिकायत दूर करते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या 109 से बढ़ाकर 148 किया और कॉलेजों की शिकायतों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि उक्त चार जिलों में 20 से बढ़ाकर 21 नोडल केंद्र भी कर दिए गए हैं। वहीं लखनऊ में पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फाइनल परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि फाइनल परीक्षा कार्यक्रम व प्रवेश पत्र न जारी होने से विद्यार्थी काफी परेशान थे।

प्रोवोस्ट-असिस्टेंट प्रोवोस्ट बदले
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. एपी सिंह को सुभाष ब्वॉयज छात्रावास का प्रोवोस्ट, डॉ. एसपी कन्नौजिया को असिस्टेंट प्रोवोस्ट, डॉ. एनके सिंह को बीरबल साहनी ब्वॉयज छात्रावास का प्रोवोस्ट, डॉ. राहुल पांडेय को असिस्टेंट प्रोवोस्ट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed