{"_id":"624f487a5262fd6254153a64","slug":"examination-of-first-semester-of-post-graduate-from-11-april-lucknow-news-lko6250935172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविविः पीजी के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से, कई कोर्सों का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविविः पीजी के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से, कई कोर्सों का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी
विज्ञापन
लखनऊ विवि में पीजी के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की परास्नातक कोर्सों की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू हो रही हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कई कोर्सों का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर भी अपलोड कर दिया गया है।
इसके अनुसार एम पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पहले सेमेस्टर नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षा 11 से 22 अप्रैल के बीच सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
वहीं, मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन न्यू कोर्स नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षा 11 से 22 अप्रैल के बीच, पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन न्यू कोर्स नियमित की परीक्षा 18 से 22 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
एमए अर्थशास्त्र पहले सेमेस्टर सीबीसीएस नियमित की परीक्षा 16 से 27 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी।
एमए परसियन पहले सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 23 अप्रैल के बीच आयोजित होंगी। एमए फिलॉसिफी न्यू कोर्स पहले सेमेस्टर नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षा 16 से 22 अप्रैल के बीच आयोजित होंगी।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीलिब न्यू सिलेबस पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 25 अप्रैल के बीच, बीलिब सीबीसीएस पहले सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 26 अप्रैल के बीच आयोजित होंगी।
एमलिब न्यू सिलेबस पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 23 अप्रैल औैर एमलिब सीबीसीएस की परीक्षा 18 से 24 अप्रैल के बीच दोपहर 02 से 05 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।
लविवि: फर्जी एफडीआर लगाने पर तीन फर्म ब्लैक लिस्टेड
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने फर्जी एफडीआर लगाकर काम लेने वाली तीन फर्मों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। साथ ही विवि प्रशासन के अनुसार सितंबर-अक्तूबर 2021 में विभिन्न सिविल कार्यों हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई थी। यह निविदाएं जिस अवर अभियंता के पास थी, उनको कार्यों के प्रति उदासीनता को देखते हुए कार्य से हटा दिया गया।
जब उक्त निविदाओं से संबंधित प्रपत्र की जांच की गई तो पता चला कि 13 कार्यों में एफडीआर फर्जी लगाए गए हैं। इसके बाद सात जनवरी को एसपी शुक्ला सहायक अभियंता सिविल को गलत एफ डीआर लगाने वाली फर्मों को नोटिस जारी करने और बैंकों से इनको सत्यापित कराए जाने को कहा गया। बैंक ने जांच कर बताया कि कि यह एफडीआर फर्जी हैं। मामला कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के संज्ञान में लाते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया। कमेटी ने जांच कर अपनी रिपोर्ट कुलपति को दी। इसके आधार पर फरवरी में 13 में से सात निविदाओं को निरस्त कर दिया गया, जबकि छह का प्रकरण कमेटी के सामने विचार के लिए रखा गया। विवि के कार्य अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छह कार्यों में से किसी का भी भुगतान नहीं किया गया है जबकि सात काम निरस्त कर दिए गए। साथ ही सहायक अभियंता सिविल एसपी शुक्ला को लापरवाही के कारण प्रशासनिक और वित्तीय दायित्वों से 23 मार्च को विरत कर दिया गया। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।