{"_id":"59f41c074f1c1b74698b821d","slug":"exam-schedule-released-by-up-board-for-intermediate-and-high-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ने जारी किया हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम, देखें पूरी डिटेल यहां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ने जारी किया हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम, देखें पूरी डिटेल यहां...
विजय सक्सेना/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया। दोनों परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षाएं 14 दिन चलेंगी और 22 फरवरी को समाप्त हो जाएंगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा 25 दिन चलेंगी और 10 मार्च को पूरी होगी। शुक्रवार को यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया।
विज्ञापन
सचिव ने बताया कि वर्ष 1990 के बाद पहली बार परीक्षाएं इतनी जल्दी कराई जा रही हैं। तारीखों की घोषणा काफी पहले होने से परीक्षार्थियों को तैयारी के पर्याप्त समय मिल गया है। उन्होंने पूरी तरह नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा किया।
विज्ञापन
कुल परीक्षार्थी : 67 लाख 29 हजार 540
हाईस्कूल : 37 लाख 12 हजार 508
इंटरमीडिएट : 30 लाख 17 हजार 32
खास क्या
- हिंदी और सामान्य हिन्दी की परीक्षा अलग-अलग होगी।
- अंग्रेजी की परीक्षा भी दो चरणों में होगी। पहली में मानविकी, वाणिज्य, व्यावसायिक वर्ग तथा दूसरी में विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थी होंगे शामिल
- 75 में से 50 जिले संवेदनशील है।