{"_id":"5efd7ad28ebc3e42b62d091f","slug":"exam-model-of-aktu-will-be-applied-in-polytechnic-too","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक में भी लागू होगा एकेटीयू का परीक्षा मॉडल, केंद्रों में ऑनलाइन भेजे जाएंगे पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक में भी लागू होगा एकेटीयू का परीक्षा मॉडल, केंद्रों में ऑनलाइन भेजे जाएंगे पेपर
Thu, 02 Jul 2020 11:42 AM IST
ishwar ashish
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) का परीक्षा मॉडल अब पॉलिटेक्निक में भी लागू किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश भर में परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन पेपर भेजे जाएंगे और कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
एकेटीयू के परीक्षा मॉडल से प्रदेश भर के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थाओं में 125 से अधिक केंद्रों पर हर साल परीक्षा आयोजित की जाती है।
एकेटीयू अपने सेंटर पर ऑनलाइन पेपर एक दिन पहले भेज देता है, जिसे अगले दिन परीक्षा से 30 मिनट पहले कोड के माध्यम से ओपन किया जाता है। परीक्षा से 30 मिनट पहले सेंटर में स्टूडेंट्स की रिपोर्टिंग समाप्त हो जाती है और इसके बाद कोई बाहर नहीं जाता। इन 30 मिनट में सेंटर पर पेपर प्रिंट करके स्टूडेंट्स को बांटा जाता है, जिससे पेपर के बाहर जाने की संभावना न के बराबर होती है।
विज्ञापन
इस पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन मॉनिटरिंग एकेटीयू स्थित सर्वर रूम से होती है। पॉलीटेक्निक की परीक्षा में भी हर सेमेस्टर में प्रदेश के 300 केंद्रों पर 4 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। इनकी फिजिकल मॉनिटरिंग और व्यवस्था करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसे देखते हुए समय की बचत और पारदर्शिता के लिए इस साल पॉलीटेक्निक की सत्रांत परीक्षा में इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
कॉपियों का मूल्यांकन भी डिजिटल कराने का निर्णय
इसके लिए एकेटीयू में एक सेल बनेगा। कॉपियों का मूल्यांकन भी डिजिटल कराने का निर्णय हुआ है। फिलहाल परीक्षा केंद्र पर ही कॉपियों को स्कैनिंग कर उसे सर्वर पर लिया जाएगा। यह व्यवस्था भी काफी फूलप्रूफ है। इसमें कॉपी जांचने वाले को पता नहीं चलता कि वह किस केंद्र की कॉपी जांच रहा है। बल्क में कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन होता है। कुछ एक्सपर्ट टीचर जांची गई कॉपियों का रैंडम तरीके से पुनर्मूल्यांकन करते रहते हैं।
एकेटीयू का डिजिटल एग्जाम का यह मॉडल काफी कारगर रहा है। इस बार परीक्षा हुई तो अगले सेमेस्टर से इसे प्रभावी बनाएंगे। इसके लिए मॉनिटरिंग केंद्र एकेटीयू में बनेगा और उनके सहयोग से इसे लागू किया जाएगा। - संजीव सिंह, सचिव, प्राविधिक शिक्षा परिषद
प्राविधिक शिक्षा मंत्री और अपर प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा के निर्देशन में पॉलीटेक्निक की परीक्षाओं को भी शुुचितापूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए डिजिटल मॉडल पर काम करने का निर्णय हुआ है। हम इसे लागू बनाने में पूरा सहयोग करेंगे। - प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति, एकेटीयू