फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ex mp of sp says, had to pay bribe to meet akhilesh yadav

अखिलेश से मिलने का रेट पांच हजार!

Mon, 10 Mar 2014 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Mar 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
ex mp of sp says, had to pay bribe to meet akhilesh yadav

सपा छोड़कर भाजपा में पहुंचे कीर्तिवर्धन सिंह ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए घूस देनी पड़ती है।

विज्ञापन


सूबे के कृषि मंत्री आनंद सिंह के पुत्र कीर्तिवर्धन ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

सीएम से मिलने के लिए उन्हें हर बार निजी सचिव को पांच हजार रुपये घूस देने पड़ते थे।

हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि घूस किसे दी। पूर्व सांसद ने कहा कि गोवंश वध का विरोध कर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग रखी तो उनका टिकट काट दिया गया था।

सपा पर बोला जमकर हमला

ex mp of sp says, had to pay bribe to meet akhilesh yadav

भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को कृषि मंत्री आनंद सिंह के पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया पूरी तरह भगवा रंग में दिखे।

भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुखातिब होने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में सपा पर जमकर हमला बोला।

कीर्तिवर्धन ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में उन्होंने तीन दलों में शामिल होकर सबकी हालत जान ली है। कांग्रेस, बसपा, सपा तीनों ही जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।

कहा, सपा में परिवारवाद इतना हावी है कि मुलायम सिंह यादव के परिवार का कोई ऐसा सदस्य नहीं है जो बालिग होने के बाद विधायक, सांसद या अन्य पद का लाभ न ले रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में चल रहा है बाप-बेटे का ड्रामा

ex mp of sp says, had to pay bribe to meet akhilesh yadav

उन्होंने कहा कि वह अकेले नहीं बल्कि सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। जो नहीं शामिल हो सके, वे भी जल्द ही शामिल हो जाएंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले के लखनऊ मार्ग के निर्माण के लिए ऐसा नहीं है कि किसी ने सवाल नहीं उठाया।

इसके लिए वे स्वयं, उनके पिता कृषि मंत्री कुंवर आनंद सिंह, राज्यमंत्री योगेशप्रताप सिंह सहित कई नेता समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं लेकिन सपा में भ्रष्टाचार के चलते किसी की आवाज नहीं सुनी जा रही है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि बाप व बेटे का ड्रामा चल रहा है और जनता पिस रही है।

विज्ञापन

मुलायम डांटते हैं, तो हंसते हैं आजम

ex mp of sp says, had to pay bribe to meet akhilesh yadav

मुलायम सिंह यादव मंच पर ही डांटते हैं तो आजम खां हंसते नजर आते हैं। अखिलेश यादव कहते हैं कि पिता हैं और उन्हें डांटने का हक है। उनकी ब्यूरोक्रेसी नहीं सुनती।

टिकट मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि वह टिकट मिलने की शर्त में नहीं आए हैं। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, शेष नरायण मिश्र, सूर्यनरायन तिवारी, डॉ.वीरेंद्र गोस्वामी, विद्याभूषण द्विवेदी, नीरज मौर्य, घनश्याम पांडेय, अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

दो ब्लॉक प्रमुख व पूर्व नपा अध्यक्ष सहित कई शामिल शनिवार को पूर्व सांसद कीतिर्वधन सिंह के समर्थक दो ब्लॉक प्रमुख, पूर्व नपा अध्यक्ष व कई जिला पंचायत सदस्य व दर्जनों प्रधान भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed