{"_id":"3e53cce8d0e4f9d592d2ae235940bcc4","slug":"ex-mla-purushottam-yet-to-be-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व MLA पुरुषोत्तम द्विवेदी के खिलाफ वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व MLA पुरुषोत्तम द्विवेदी के खिलाफ वारंट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Jun 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानत अवधि खत्म होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर न होने पर बांदा दुराचार कांड के आरोपी पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
एडीजे लल्लू सिंह ने पूर्व विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए जमानतदारों को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 16 जून को होगी।
अदालत ने सोमवार को सुनवाई के दौरान पाया कि मामले के आरोपी रामनरेश द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार शुक्ला और रघुवंश मणि द्विवेदी उर्फ सुरेश नेता की हाजिरी माफी की अर्जी दी गई है, वहीं पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी कोर्ट में हाजिर नहीं है।
विज्ञापन
पता चला कि पूर्व विधायक को 19 नवंबर 2013 को हाईकोर्ट ने 6 माह के लिए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। 24 नवंबर को पूर्व विधायक को जमानत पर रिहा किया गया था।
विज्ञापन
एडीजे ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश की जमानत अवधि 23 मई को खत्म हो गई है।
बावजूद इसके आरोपी न तो खुद कोर्ट में हाजिर हुआ और न ही ऐसा कोई आदेश पेश किया जिससे लगता हो कि उसकी जमानत अवधि बढ़ाई गई है।
अदालत ने इस लापरवाही की जानकारी सीबीआई के महानिदेशक व उप महानिदेशक को देने के निर्देश के साथ ही आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व जमानतदारों को नोटिस जारी किया।