फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   EWS class houses will be built on 9 meter wide road

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 9 मीटर चौड़ी सड़क पर भी बनेंगे ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मकान

Sat, 03 Oct 2020 01:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Oct 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
EWS class houses will be built on 9 meter wide road
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो फोटो

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई) के अंतर्गत अब 9 मीटर चौड़ी सड़क पर भी ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवास बनेंगे। अब तक सिर्फ 12 मीटर चौड़ी सड़क की बाध्यता थी। इसके लिए आवास विभाग ने संशोधित नीति जारी कर दिया है। इसमें पीएमएवाई के ‘अफॉर्डेबल-सबके लिए आवास’ और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मकानों के मानक में भी खास रियायत दी गई है।

विज्ञापन


हालांकि इसमें आवंटित आवास को तुरंत बेचने की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। अब मूल आवंटी न्यूनतम पांच साल के बाद ही आवंटित आवास को बेच सकेगा। संशोधित नीति के मुताबिक न्यूनतम सड़कों के लिए 9 मीटर की चौड़ाई का मानक सिर्फ दो हेक्टेयर के क्षेत्रफल वाली आवासीय योजना में ही लागू होंगी। जबकि 2 से 5 हेक्टेयर वाली योजनाओं में 12 मीटर, 5 से 10 हेक्टेयर वाली योजनाओं में 18 मीटर और इससे अधिक क्षेत्रफल वाली आवासीय योजनाओं के लिए 24 मीटर चौड़ी सड़क का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन

चार लाख आवास बनाने का लक्ष्य

गौरतलब है कि पीएमएवाई के ‘अफॉर्डेबल-सबके लिए आवास’ घटक में 4 लाख आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मगर योजना के कड़े मानकों की वजह से कोई भी बिल्डर मकान बनाने के लिए सामने नहीं आ रहा है। इसलिए आवास विभाग ने योजना के तहत मकान बनाने संबंधी नीतियों को संशोधित कर बिल्डरों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है।

जैसे ईडब्ल्यूएस आवास की संख्या ढाई सौ से अधिक होने पर अन्य श्रेणी के मकानों को अलग-अलग भूखंडों पर बनाने की अनुमति दिए जाने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed