फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eveteasing with lady conductor in bus in lucknow

महिला कंडक्टर से छेड़खानी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, भागा आरोपी

Thu, 06 Jul 2017 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Jul 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
eveteasing with lady conductor in bus in lucknow
पीजीआई थाने के सामने खड़ी रायबरेली ड‌िपो की बस - फोटो : amar ujala
लखनऊ के पीजीआई इलाके में रायबरेली डिपो की महिला परिचालक के साथ युवक ने छेड़खानी की। विरोध पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। परेशान परिचालक ने बस पीजीआई थाने के सामने खड़ी कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच मौका देखकर आरोपी युवक थाने के सामने से बाइक सवार के साथ भाग निकला। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पीड़िता चली गई। वहीं, पुलिस घटना से इंकार कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रायबरेली डिपो की बस सवारियां लेकर चारबाग से निकली थी। बस में महिला परिचालक थी। पीजीआई थानाक्षेत्र के तेलीबाग चौराहे पर एक युवक बस में चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालक के पूछने पर उसने घर जाने की बात कही। इसके बाद टिकट लेने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। परिचालक ने दबाव बनाया तो वह बदतमीजी करने लगा। विरोध पर मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान किसी भी सवारी ने पीड़िता की मदद नहीं की।

थाने के सामने बस रुकवाकर पीड़िता ने ड्राइवर की मदद से युवक को थाने में ले गई। पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला परिचालक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले तहरीर लिखने को कहा।

इसके बाद तहरीर लेकर चुपचाप बैठी रही। बार-बार रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हवालात में डालने की सिफारिश करती रही लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर वह घंटेभर बाद सवारी से भरी बस लेकर चली गई। वहीं, पुलिस घटना से इंकार कर रही है। 

थाने में नहीं था एसआई

eveteasing with lady conductor in bus in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
पुलिस के द्वारा मदद नहीं मिली तो निराश परिचालक ने रायबरेली के एआरएम आरपी सिंह को फोन कर वारदात की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज कराने को कहा।

उसने एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की। इस बीच मौका देख आरोपी युवक थाने के सामने से बाइक सवार के साथ भाग निकला। पुलिस के लचर रवैए की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कह महिला परिचालक बस लेकर चली गई।

पीड़‌िता ने बताया ‌क‌ि बस एक घंटे तक रुकी रही। ले‌क‌िन थाने में कोई एसआई मौजूद नहीं था। स‌िपाही बार-बार कार्रवाई के ल‌िए एसआई के आने का इंतजार करने को कह रहे थे। करीब एक घंटे तक कोई दरोगा नहीं पहुंचा तो सवार‌ियां हंगामा करने लगी। इसके बाद वह बस लेकर चली आई।

‌‘ट‌िकट काटने को लेकर यात्री और मह‌िला प‌र‌िचालक के बीच व‌िवाद हुआ था। यात्री वकील था। यात्री का कहना था क‌ि ट‌िकट सीट पर आकर काट‌िए। प‌र‌िचालक ने उसे अपनी सीट पर बुलाकर सीट ट‌िकट लेने को कहा। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इस दौरान प‌र‌िचालक ने बस थाने के सामने रुकवा दी और थाने में तहरीर दी। इस बीच सवार‌ियों ने दोनों के बीच समझौता कराया और चले गए।’  - बृजेश कुमार राय एसओ पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed