फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eveteaser arrested

Lucknow News: पुलिस से बचने के लिए लगातार भागता रहा, 18 लोकेशन बदली, फिर भी दबोचा गया शोहदा

Wed, 07 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
eveteaser arrested
लखनऊ। पारा में 10 साल की मासूम बच्ची को घर में कैद होने के लिए विवश करने वाला शोहदा आखिरकार मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार भागता रहा और वाराणसी तक पहुंच गया। इस दौरान उसने 18 स्थान बदले, लेकिन पुलिस ने उसे खोज निकाला। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी दिव्यांग सिंह उर्फ देव उर्फ नितिन है। वह मूल रूप से जौनपुर के गौराबादशाहपुर का रहने वाला है। पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। शोहदे को दबोचने के लिए चार टीमें लगी थीं। एक टीम लगातार उसके मोबाइल की लोकेशन ले रही थी, जबकि तीन टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं। सर्विलांस टीम दबिश वाली टीमों को लगातार आरोपी की लोकेशन भेज रही थी। आरोपी लगातार सफर करता रहा। इसके कारण उसे दबोचने में दिक्कत आ रही थी। लोकेशन के आधार पर एक टीम उसका पीछा करते हुए वाराणसी तक पहुंच गई। वहां वह कुछ देर तक रुका और इसी बीच टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

एडीसीपी खुद पहुंचे थे बच्ची के घर
बच्ची के घरवालों के मुताबिक मुकदमा दर्ज हुए करीब 10 दिन से ज्यादा समय बीत गया था, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार न किए जाने से डर के कारण मासूम ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। अमर उजाला ने इस पर खबर प्रकाशित की तो खुद एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा घर आए और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के साथ सुरक्षा का आश्वासन दिया था। इस पर मंगलवार को बच्ची स्कूल गई। शाम को सूचना मिली कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed