{"_id":"5f5769d68ebc3e614020e3b8","slug":"everything-was-normal-before-festivals-now-markets-and-restaurants-will-open-seven-days-rules-and-regulations-have-to-be-accepted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के पहले सब कुछ हुआ सामान्य, लखनऊ में अब सातों दिन खुलेंगे बाजार-रेस्टोरेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के पहले सब कुछ हुआ सामान्य, लखनऊ में अब सातों दिन खुलेंगे बाजार-रेस्टोरेंट
Tue, 08 Sep 2020 04:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Sep 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
बाजार में लोग
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार ने रविवार का लॉकडाउन खत्म करने के आदेश दिए तो कारोबारियों के चेहरे पर खुशी से रौनक आ गई। कारोबारियों का मानना है कि अब रविवार को बाजार के खुलने से औसतन सभी ट्रेड का 30 फीसदी कारोबार बढ़ जाएगा। जबकि होटल , रेस्टोरेंट में 50 फीसदी तक बढ़त होगी। यही नहीं अब 4 हफ्ते के भीतर लॉकडाउन से पूर्व का जो कारोबार था वह पटरी पर लौट आएगा। हालांकि प्रशासन का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मास्क और सामाजिक दूरी अनिवार्य है।
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल व वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा मंगलवार को बताया कि इससे कपड़ा, रेडीमेड सराफा, जनरल मर्चेंट व किराना होलसेल रिटेल कारोबार बढ़ जाएगा । रविवार को बाजारों के खुलने पर सर्वाधिक रूप से नौकरी करने वाले लोग खरीद फरोख्त करने निकलेंगे , जो अब तक लॉकडाउन के कारण नहीं आ रहे थे।
जिलों से रिटेलर की आवक बढ़ेगी
लखनऊ रेडीमेड व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री राकेश कुमार छाबड़ा पम्मी ने बताया कि अब रविवार को बाजार खुलने के कारण आसपास के जिलों से रिटेलर दुकानदार की लखनऊ में आवक बढ़ेगी। इससे होलसेल बाजार का कारोबार भी बढ़ेगा। अब तक रविवार के लागू होने के कारण यह कारोबारी आम दिनों में नहीं आ पा रहे थे।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट का कारोबार 50 फ़ीसदी तक
उत्तर प्रदेश फूड प्रोसेसर एसोसिएशन के महामंत्री अनिल वरमानी ने बताया कि रविवार का लॉकडाउन खत्म होने से सबसे अधिक फायदा रेस्टोरेंट कारोबारियों को होगा। इससे रविवार को आम दिनों के सापेक्ष 50 फ़ीसदी कारोबार अधिक होगा। दरअसल अवकाश के दिन ग्राहकों की रेस्टोरेंट में काफी भीड़ रहती है।