{"_id":"4746067b319663ad927faf5ed3e7557e","slug":"everybody-should-be-inspired-by-cm-akhilesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की साइकिल यात्रा से प्रेरणा लें राजनीतिज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की साइकिल यात्रा से प्रेरणा लें राजनीतिज्ञ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा से देश के सभी राजनीतिज्ञों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्हें प्रयास करना चाहिए कि वे भी इस तरह के अवसरों पर सार्वजनिक रूप से साइकिल चलाकर लोगों के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण पेश करें।
चौधरी ने बताया कि सैफई महोत्सव में मुख्यमंत्री अखिलेश प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद साइकिल रेस में शामिल हुए।
उन्होंने स्वयं साइकिल चलाई। उनका यह कार्य उनकी शालीनता, सरलता के साथ ही पर्यावरण रक्षा की दिशा में भी एक ठोस पहल है।
अन्य राजनीतिज्ञ भी ऐसा करें तो सेहत के साथ-साथ पर्यावरण रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन हो सकता है। सैफई महोत्सव के कारण ग्रामीण खेलों के प्रति जबरदस्त उत्साह पैदा हुआ है।
विज्ञापन
आने वाले वर्षों में अन्य राज्य भी इसकी नकल करेगें। खेल के क्षेत्र में भारत को दुनिया में सिरमौर बनना है तो सरकारों को आगे बढ़कर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के प्रति आकर्षण पैदा करना होगा। सैफई महोत्सव इस दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन