Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Every woman should get a blood sugar test done during pregnancy.

Lucknow News: गर्भावस्था में हर महिला जरूर कराए शुगर की जांच

Sun, 15 Nov 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Every woman should get a blood sugar test done during pregnancy.
कार्यशाला का शुभारंभ करते प्रो. धीमन।
लखनऊ। गर्भावस्था के दौरान पहली बार ब्लड शुगर बढ़ने की स्थिति को गर्भकालीन मधुमेह कहते हैं। यह केवल उन महिलाओं को नहीं होता, जिनके परिवार में मधुमेह का इतिहास हो। सामान्य वजन और कम उम्र की महिलाओं में भी हार्मोनल बदलावों के कारण शुगर बढ़ सकता है। इसलिए हर गर्भवती की जांच जरूरी है। ये जानकारी पीजीआई निदेशक प्रो. आरके धीमन ने दी।
विज्ञापन

शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस पर शुरू हुए जागरूकता सप्ताह (13-15 नवंबर) के तहत पीजीआई में गर्भकालीन मधुमेह पर सीएमई आयोजित की गई। डॉ. स्मृतिमयी पांडा ने बताया कि 35 वर्ष से अधिक उम्र, अधिक वजन, परिवार में मधुमेह का इतिहास, पिछली गर्भावस्था में जीडीएम, पीसीओएस या पहले अधिक वजन वाले बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को गर्भ ठहरते ही जांच करानी चाहिए। अन्य गर्भवती महिलाओं को छठे-सातवें महीने में जांच जरूर करानी चाहिए। इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर 75 ग्राम ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट (ओजीटीटी) कराया जा सकता है।
विज्ञापन

ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और बार-बार संक्रमण जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। प्रसव के 6 से 12 सप्ताह बाद भी शुगर की जांच कराएं। कार्यक्रम में डॉ. नचिकेता परमार, डॉ. अर्चना, डॉ. अंबिका टंडन, डॉ. बिभूति बी. मोहंता, डॉ. पूजा तिवारी, डॉ. प्रशांत, डॉ. लक्ष्मीप्रिया और डॉ. निरुपमा सिंह ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed