{"_id":"6a160b0fe54b8b9ed2011f5b","slug":"every-student-will-receive-a-mentor-to-help-resolve-their-problems-through-counseling-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1756315-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हर छात्र को मिलेगा मेंटर, काउंसिलिंग के साथ सुलझाएंगे समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हर छात्र को मिलेगा मेंटर, काउंसिलिंग के साथ सुलझाएंगे समस्याएं
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शिता के लिए कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कई निर्देश जारी किए हैं। छात्रों से व्यक्तिगत जुड़ाव बढ़ाने के लिए मेंटरशिप कार्यक्रम शुरू होगा। साथ ही विवि ने प्रवेश के समय ही छात्रवृत्ति फॉर्म भरवाने का निर्णय लिया है।
विवि की अहम बैठक में निर्देश जारी करते हुए कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि प्रवेश के समय ही छात्रवृत्ति फॉर्म भरवाने से छात्रों को बाद में दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें पहले दिन ही सभी छात्रवृत्तियों की जानकारी मिल जाएगी। छात्रवृत्ति फॉर्म अब वे अपने संकाय में ही जमा किए जा सकेंगे। यह व्यवस्था द्वितीय परिसर के छात्रों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी, जिन्हें पहले मुख्य परिसर आना पड़ता था। इस संबंध में अधिष्ठाता छात्र कल्याण अमिता कनौजिया को समाज कल्याण अधिकारी से वार्ता करने के लिए निर्देशित भी किया गया है।
कुलपति ने कहा कि मेंटरशिप कार्यक्रम के तहत प्रत्येक छात्र को प्रवेश के दिन ही एक शिक्षक मार्गदर्शक मिलेगा। यह मार्गदर्शक छात्रों की समस्याओं और कॅरिअर संबंधी संशय को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक शुचिता को मजबूत करना है। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण अमिता कनौजिया, निदेशक प्रवेश पंकज माथुर, समन्वयक प्रवेश अनित्य गौरव और चीफ प्रोवोस्ट आशीष अवस्थी भी उपस्थित रहे।