फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Every section participated in Khelo India's torch rally

Lucknow News: खेलो इंडिया की मशाल रैली में शामिल हुआ हर तबका

Tue, 16 May 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Every section participated in Khelo India's torch rally
रायबरेली। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली में हर तबका शामिल हुआ। सोमवार को जैसे ही स्टेडियम से रैली निकली, हर कोई रैली का हिस्सा बनता चला गया। स्टेडियम से अधिकारियों, खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ रैली प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में कई जगह स्वागत के लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और समाजसेवी भी पहुंचे, जो रैली में शामिल होते रहे। इससे शहर की ज्यादातर सड़कें और गलियां गुलजार रहीं।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली रविवार देर शाम सलोन क्षेत्र से इस जिले में दाखिल हुई, जो रास्ते रात में शहर पहुंची। रास्ते में कई जगह स्वागत हुआ। रात्रि विश्राम के बाद सुबह मशाल रैली मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंची, जहां पहले से ही खिलाडिय़ों का हुजूम उमड़ा रहा। मशाल लेकर आए हरिओम सिंह के साथ अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी पद्मश्री सुधा सिंह, लक्ष्मीबाई अवार्डी राष्ट्रीय खिलाड़ी डिंपी तिवारी समेत कई अधिकारियों और खेल संघों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में मशाल रैली स्टेडियम से रवाना हुई, जो पुलिस लाइन चौराहा, कानपुर रोड, बस स्टेशन चौराहा, कोतवाली रोड, घंटाघर, सुपर मार्कट, जिला अस्पताल चौराहा होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। मशाल रैली में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एसपीसी के कैडेट्स, स्काउट गाइड भी शामिल रहे। इसके अलावा विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों ने शिरकत की।
विज्ञापन

इनसेट
पुष्प वर्षा कर स्वागत, सेल्फी लेने की होड़
रायबरेली। मशाल रैली का रास्ते में कई जगह स्वागत हुआ। पुष्प वर्षा की गई। हर किसी में मशाल और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के साथ सेल्फी लेने को होड़ दिखी। वैदिक इंटर कॉलेज के सामने डॉ. महेंद्र सिंह, श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुष्प वर्षा की गई। अगुवाई कर रहे खिलाडिय़ों को शॉल भेंट की गई। जेसीआई ने बस स्टेशन चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पवन गुप्ता, रजत गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, गोविंद खन्ना, सुयश जीवनानी, मोहित गर्ग, वेदप्रकाश शर्मा, संस्कार जायसवाल, प्रियंका अग्रवाल, दीपिका खन्ना, किशन गुप्ता मौजूद रहे। सुपर मार्केट में रोटरी क्लब ने स्वागत किया। अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, सचिव संजय श्रीवास्तव, राजीव भार्गव, वीएन गुप्ता, सुशांत टंडन, राकेश कक्कड़, करुण कंसल, पुरषोत्तम गुप्ता ने खिलाडिय़ों को पुष्पगुच्छ भेंट किया। घंटाघर चौराहे पर व्यापार मंडल के नेताओं ने स्वागत किया। इसमें अतुल कुमार गुप्ता, सोनू वर्मा, संदीप शुक्ला, केके गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता, वीके रावत, गीता सिंह, विमलेश मिश्रा, रुचि सिंह, महेंद्र अग्रवाल, अंजनी गुप्ता, पंकज कालप, अरुणेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। मशाल रैली के आगमन पर राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में एक समारोह हुआ, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर एथलेटिक्स के 23 टेक्निकल ऑफिशियल को मुख्य अतिथि पदमश्री सुधा सिंह ने सम्मानित किया। छात्राओं ने खेलो इंडिया की थीम पर चक दे इंडिया एवं दंगल पर आधारित गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। खेलो इंडिया से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को स्टेडियम में शाम को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सर्वेंद्र सिंह चौहान, इंद्रपाल सिंह, गजाधर सिंह, आशा सिंह, अजय सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed