{"_id":"64a8f6c49a54e2765e085039","slug":"every-district-will-have-a-private-university-in-uttar-pradesh-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी के प्रत्येक जिले में होगा एक निजी विश्वविद्यालय, प्रदेश सरकार ने तेज की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी के प्रत्येक जिले में होगा एक निजी विश्वविद्यालय, प्रदेश सरकार ने तेज की कवायद
Sat, 08 Jul 2023 02:47 PM IST
ishwar ashish
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Jul 2023 02:47 PM IST
सार
यूपी सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक-एक विश्वविद्यालय खोलने की कवायद तेज कर दी है। इससे युवाओं को उनके जिले में ही उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार अब हर असेवित जिले (जहां एक भी सरकारी या निजी विश्वविद्यालय नहीं है) में विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी में है। इसके तहत हर छूटे हुए जिले में एक निजी विश्वविद्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन
सरकार प्रदेश में ही युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रयास कर रही है। वर्तमान में 20 सरकारी और 30 से अधिक निजी विश्वविद्यालय संचालित हैं। इसी क्रम में अब सरकार का फोकस उन जिलों पर है, जहां एक भी निजी व सरकारी विश्वविद्यालय नहीं है। इसकी वजह से वहां युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिले में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तीन तल का होगा राम मंदिर, ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा, ट्रस्ट ने जारी की खास तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश अध्यक्षों से मांगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, उत्तर भारत पर खास फोकस
सरकार की कोशिश है कि एक जिले में कम से कम एक सरकारी या निजी विश्वविद्यालय जरूर हो। इसके लिए वह नीति को अंतिम रूप दे रही है। हाल के दिनों में कई निजी विश्वविद्यालयों को लेकर लेटर आफ इंटेंट दिए गए हैं।
दूसरी तरफ शासन ने तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ और महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में शैक्षिक व गैर शैक्षणिक पदों का सृजन कर दिया गया है। इन पदों पर जल्द भर्ती कर नए सत्र से पठनपाठन शुरू करने की तैयारी है।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि हर छूटे हुए जिले में एक निजी विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हमारे पास कई निजी विश्वविद्यालयों के प्रस्ताव भी हैं। इससे युवाओं को उनके ही जिले में उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। उन्हें दूसरे जिले में उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा।