फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Even in times of crisis, the service continued, with people cooking on a stove to satisfy their hunger.

Lucknow News: संकट में भी नहीं थमी सेवा, भट्टी पर भोजन पकाकर बुझा रहे लोगों की भूख

Tue, 17 Mar 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Even in times of crisis, the service continued, with people cooking on a stove to satisfy their hunger.
प्रतीक सिंह उपलब्ध करा रहे खाना।
लखनऊ। गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच जहां कई दुकानदारों ने खाने के दाम बढ़ा दिए हैं, वहीं समाजसेवी प्रतीक सिंह की हनुमत कृपा भोजन सेवा मिसाल पेश कर रही है। गैस न मिलने के कारण आई बाधा को पार करने के लिए उन्होंने भट्ठी का सहारा लिया, ताकि सेवा का पहिया थमे नहीं।
विज्ञापन


प्रतीक सिंह की ओर से यह सेवा शहर के तीन प्रमुख स्थानों चारबाग स्टेशन पर छोटी लाइन के पास, आंचलिक विज्ञान केंद्र और हनुमान सेतु मंदिर के पास दी जा रही है। चारबाग में सेवा निशुल्क है, जबकि आंचलिक विज्ञान केंद्र और हनुमान सेतु मंदिर के पास मात्र 10-10 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है।
विज्ञापन


गैस की किल्लत के कारण फिलहाल पूड़ी-सब्जी बनाना संभव नहीं हो पा रहा है, इसलिए अब दाल की कचौड़ी और चटनी सिर्फ 15 रुपये में दी जा रही है। इसके अलावा 10 रुपये में छोला-चावल, कढ़ी-चावल और राजमा-चावल परोसा जा रहा है। प्रतिदिन 10 लोगों की टीम खाना पकाती है और 1,000 से अधिक लोग यहां भोजन ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्तखोरी नहीं, सम्मान का भोजन

वर्ष 2018 में शुरू हुई इस सेवा के पीछे प्रतीक सिंह बताते हैं कि 10 रुपये लेने का उद्देश्य केवल लागत निकालना नहीं, बल्कि व्यक्ति को मुफ्तखोरी के एहसास से बचाकर सम्मान के साथ भोजन कराना है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी की वजह से भूखा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed