फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Even after a week, Rapti did not come below the danger mark

Lucknow News: एक सप्ताह बाद बाद भी खतरे के निशान से नीचे नहीं आई राप्ती

Sat, 24 Aug 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Even after a week, Rapti did not come below the danger mark
श्रावस्ती। पिछले दो दिनों से भले ही बरसात थम गई हो, लेकिन राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। नेपाल के पहाड़ों में होने वाली बरसात का पानी नेपाल के कुसुम बैराज से होकर लगातार राप्ती नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे जमुनहा के राप्ती बैराज में नदी का जलस्तर शनिवार को भी खतरे के निशान 127.70 से पांच सेंटीमीटर ऊपर है।
विज्ञापन

यह जलस्तर कभी दस सेंटीमीटर बढ़ तो कभी घट रहा है, लेकिन खतरे के निशान से ऊपर ही बना हुआ है। इससे राप्ती की लहरें अपने तट पर स्थित गांवों में कटान कर रही है। इससे इकौना के जगरावलगढ़ी, कुम्हारगढ़ी टेडवा सहित गिलौला के बैदौरा, कसियापुर, जमुनहा के बरंगा व घटेपुरवा में कटान हो रही है। यहां नदी तट पर स्थित खेतों को फसल सहित काट कर अपनी धारा में मिला रही है। वहीं टेंडवा गांव का वजूद मिटाने के लिए राप्ती गांव में कटान कर रही है। इससे ग्रामीणों की दुश्वारी बरकरार है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि नदी का जलस्तर सामान्य न हुआ तो टेंडवा गांव को खाली करवाया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed